गया में दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, चार घायल

गया। अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन-अतरी मुख्य मार्ग पर पुनाड़ मोड़ के समीप रविवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी और चार लोग घायल हो गए। दो लोग की स्थिति नाजुक होने के कारण दोनों को गया रेफर किया गया है

By Edited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:41 AM (IST)
गया में दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की मौत, चार घायल
घायलों में दो की स्थिति गंभीर, सांकेतिक तस्‍वीर ।

गया, जागरण संवाददाता। अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन-अतरी मुख्य मार्ग पर पुनाड़ मोड़ के समीप रविवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गयी और चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार जेठियन और टेटूआ बाजार की ओर से आ रहे दो बाइक की सीधी टक्कर हुयी। घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि दो लोग की स्थिति काफी नाजुक होने के कारण दोनों को गया रेफर कर दिया गया है। दो लोग की स्थिति ठीक है, दोनों का इलाज किया जा रहा है।  कुंदन कुमार मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत गेहलौर पंचायत के भागलपुर गांव में नानी के घर से अपने घर सरबहदा थाना क्षेत्र के सिमरौका जा रहा था। इसी बीच घटना का शिकार हो गया। दोनों रेफर युवक पुनाड़ गांव के टोला नवादा टाड़ अपना ससुराल आए थे। दोनों युवक टेटुआ बाजार से लौट रहे थे। एक युवक हंसपाल कुमार बथानी थाना क्षेत्र के कमालपुर का रहने वाला है तथा दूसरा युवक मुखदुमपुर थाना क्षेत्र के शाकिर बीघा गांव का रहने वाला है। दो अन्य घायल सुबोध कुमार व विकास कुमार भागलपुर गांव का रहने वाला है। दोनों का स्थिति ठीक है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा दिया गया है। दोनों बाइक को जब्त कर थाना में लाया गया है।

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत : रविवार की सुबह गया-डोभी सड़क मार्ग में बजौरा के पास टहल रहे 20 वर्षीय युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक हबीपुर गांव का उपेंद्र कुमार था। घटना के संदर्भ में मृतक के पिता ने बताया कि प्रतिदिन की भांति उपेंद्र सुबह टहलने निकला था। कुछ देर के बाद जानकारी मिली कि बजौरा के पास उसका दुर्घटना हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया में कराकर अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी