ध्यानार्थ रांची..ट्रक और बोलेरो की टक्कर में महिला की मौत, पांच घायल

स्ावाद सहयोगी, शेरघाटी (गया) : गोपालपुर गाव सीमा क्षेत्र में सोमवार सुबह 9 बजे एनएच दो पर ट्रक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 03:21 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 03:21 AM (IST)
ध्यानार्थ रांची..ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 
महिला की मौत, पांच घायल
ध्यानार्थ रांची..ट्रक और बोलेरो की टक्कर में महिला की मौत, पांच घायल

स्ावाद सहयोगी, शेरघाटी (गया) :

गोपालपुर गाव सीमा क्षेत्र में सोमवार सुबह 9 बजे एनएच दो पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पाच लोग घायल हैं। अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मगध मेडिकल गया रेफ र कर दिया गया है। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.आरपी सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय जुलेखा खातुन निवासी अमरूआ, थाना हरिहरगंज जिला पलामू के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में लक्ष्मण सिंह, परवेज, वकील अंसारी, जैनब खातुन व एक अन्य शामिल हैं। सभी झारखंड के पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के हैं और आंख बनाने के लिए बोधगया आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोपालपुर हनुमान मंदिर के पास साइड देते समय सड़क किनारे गिरे बालू से असंतुलित होकर बोलेरो की टक्कर ट्रक से हो गई। बोलेरो के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में सवार सभी छह लोगों को बाहर निकाल कर ऑटो से शेरघाटी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक और कंडक्टर मौके से भागने में सफ ल रहे।

chat bot
आपका साथी