औरंगाबाद में अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल, मुआवजे के लिए लोगों ने किया जाम

बिहार के औरंगाबाद में अलग अलग जगहों पर हुई सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। सड़क हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।

By Rahul KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:50 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:50 AM (IST)
औरंगाबाद में अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल, मुआवजे के लिए लोगों ने किया जाम
औरंगाबाद में सड़क हादसे में मौत के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण। जागरण

हसपुरा (औरंगाबाद),संवाद सूत्र। औरंगाबाद में अलग अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। हसपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसमें से गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पहली घटना हसपुरा थाना के महमदपुर गांव में पचरुखिया-गोह मुख्य सड़क पर घटी। जहां एक बाइक की टक्कर से महमदपुर गांव के मिथलेश कुमार के 20 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की मौत हो गई। इधर शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मुआवजा को लेकर हसपुरा-पचरुखिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।उसके बाद लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया जाता है कि, गुरुवार की शाम घर से बाहर युवक टहल रहा था। इसी दौरान पचरुखिया की तरफ से तेज रफ्तार बाइक चालक ने युवक को ठोकर मार दी। वहीं दूसरी घटना हसपुरा-पचरुखिया मुख्य सड़क पर अहियापुर गांव के मोड़ पर घटी।जहां हसपुरा की तरफ से आ रहा एक आटो पलट गया। जिस पर सवार तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल की पहचान डुमरा गांव के जितेंद्र कुमार,सलेमपुर गांव के प्रमोद कुमार व गया जिले आंती गांव के आदित्य कुमार के रूप में हुई है। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। जिसमें प्रमोद की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, घटना को लेकर मृतक व घायल के परिजनों के घरों समेत पूरे गांव में शोक है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। माता पिता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

chat bot
आपका साथी