नवादा जिला कुशवाहा सेवा समिति का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित, कुरीतियों को मिटाने पर दिया बल

वारिसलीगंज प्रखंड के हाजीपुर पंचायत की हाजीपुर गांव में नवादा जिला कुशवाहा सेवा समिति की विशेष सेमिनार शिक्षक रामसेवक प्रसाद के आवासीय परिसर में आयाेजित की गई। सेमिनार का मुख्य अथिति पूर्व मुखिया श्यामसुन्दर प्रसाद एवं अध्यक्षता डॉ.भोला प्रसाद के द्वारा किया गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 12:47 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 12:47 PM (IST)
नवादा जिला कुशवाहा सेवा समिति का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित, कुरीतियों को मिटाने पर दिया बल
दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर सेमिनार का उद्घाटन करते समिति के पदाधिकारी। जागरण।

संवाद सहयोगी, वारिसलीगंज (नवादा)। वारिसलीगंज प्रखंड के हाजीपुर पंचायत की हाजीपुर गांव में नवादा जिला कुशवाहा सेवा समिति की विशेष सेमिनार शिक्षक रामसेवक प्रसाद के आवासीय परिसर में आयाेजित की गई। सेमिनार का मुख्य अथिति पूर्व मुखिया श्यामसुन्दर प्रसाद एवं अध्यक्षता डॉ.भोला प्रसाद के द्वारा किया गया। संचालन संगठन सचिव रामचन्द्र कुमार सोनी ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्‍वलित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों का परिचय पात्र करते हुए आयोजन मंडल के द्वारा सभी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कोरोना को ले कर सभी गाइड लाइन को मजबूती से पालन किया गया। आयोजनकर्ता के रूप में प्रेम पंचम काफी सक्रीय दिखे। सेमिनार में संगठन के उद्देश्यों पर व्यापक चर्चा की गई। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठनात्मक चेतना का संचार करना तथा परस्पर सहयोग की भावना को जागृत करना था। जिला अध्यक्ष भोला प्रसाद तथा संरक्षक रामकिशुन महतो ने समाज में व्याप्त अशिक्षा, अंधविश्वास, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए इन कुरीतियों से परहेज रखने की सलाह दी।

मौके पर हर प्रखंड के कुशवाहा सेवा समितियो की सक्रियता पर प्रकाश डाला गया। मंच संचालन करते हुए समिति के सचिव रामचंद्र कुमार सोनी ने समिति का इतिहास और इसका उद्देश्य तथा उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। साथ ही  उन्होंने कहा कि समाज का विकास एक दूसरे का हाथ, पॉव खींचने से नहीं होगी। समिति के गठन से समाज के हर क्षेत्र में विकास संभव है। सोनी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीतिक चेतना के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।अभी हाल में बीपीएससी एवं दरोगा के पद पर चयनीत हुए अभियर्थियो को केएएस के द्वारा समीक्षा भी की गयी। साथ ही उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इससे लोगों में सफलता पाने की चेतना जगी है।

समिति का मुख्य उद्देश्य है समाज को शिक्षा के क्षेत्र में महारथ हासिल करवाना। असहाय लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में जागृत करवाना है। सेमिनार का समापन पूर्व मुखिया श्यामसुंदर प्रसाद ने एकता ही हमारा बिकल्प है,शिक्षा ही हमारा संकल्प है के नारे के साथ समापन किया। सेमिनार में जिले हर प्रखंड एवं हर पंचायत से कुशवाहा समाज के लोग मौजूद थे। नवादा जिला कुशवाहा सेवा समिति की विशेष सेमिनार में कोरोना गाइड लाइन्स को पूरा करते हुए समाज में शैक्षणिक एवं सामाजिक चेतना का संचार का सन्देश दे एक मिसाल कायम किया है।

मौके पर समिति के सक्रीय सदस्य दीपक कुमार, अरुणजय मेहता, अभय कुमार रंजन उर्फ गुड़्डू, मिथिलेश कुमार, शीतल प्रसाद ,राजनंदन प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, यमुना प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, अजय प्रसाद, संजय प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, सचिदानंद प्रसाद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी