आरएमएस कार्यालय के पास से 85 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
गया। गया जंक्शन के रेल परिसर में रेल पुलिस के सर्च अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह आरएमए
गया। गया जंक्शन के रेल परिसर में रेल पुलिस के सर्च अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह आरएमएस कार्यालय के पास से शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर जंक्शन परिसर एवं ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो प्लास्टिक बोरी से 85 पीस देसी शराब बरामद की गई। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान पटना सिटी निवासी पंचा राय के रूप में की गई है। वह झारखंड राज्य से निर्मित शराब को ले पटना जाने की तैयारी कर रहा था। इस मामले में रेल थाना में बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।