शहर में तोड़फोड़ मामले में एक गिरफ्तार

रोहतास। शहर में गत पांच अप्रैल को कोविड गाइड लाइन के अनुसार कोचिग संस्थान बंद कराए जाने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:28 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:22 PM (IST)
शहर में तोड़फोड़ मामले में एक गिरफ्तार
शहर में तोड़फोड़ मामले में एक गिरफ्तार

रोहतास। शहर में गत पांच अप्रैल को कोविड गाइड लाइन के अनुसार कोचिग संस्थान बंद कराए जाने के प्रशासनिक कार्रवाई से बौखलाए उपद्रवियों की ओर से की गई तोड़फोड़ मामले में एक नामजद को शुक्रवार को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह ने बताया कि शहर के कुराईच मोहल्ले से मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह शहर में कोचिग बंद कराए जाने के बाद तोडफोड़ व आगजनी मामले में वांछित था तथा उसकी खोजबीन की जा रही थी। बताया कि गिरफ्तार आरोपित को सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं 18 जुलाई को नगर थाना की पुलिस ने गौरक्षणी से एक कोचिग संचालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताते चले कि कोचिग बंद कराने के बाद शहर में भयंकर उपद्रव मचा था। उपद्रव के दौरान समाहरणालय परिसर से लेकर शहर के मुख्य चौक चौराहों पर आगजनी व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने 150 से अधिक उप्रदवियों के अलावे कई कोचिग संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस के वरीय अधिकारियों के अनुसार इस मामले में चिह्नित किए गए उपद्रवियों को गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही शेष बचे चिह्नित उपद्रवियों को पुलिस जेल भेजने की कवायद में जुट गई है।

दो बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

संवाद सूत्र ,कोचस : रोहतास। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों पर गुरुवार की देर रात छापेमारी कर पुलिस ने चोरी की अपाची व पैशन प्रो बाइक बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चोरों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने गिरोह में शामिल अन्य शातिरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार बाइक चोर संतोष सेठ नगर पंचायत वार्ड चार स्थित आदर्श नगर के तथा मंजीत कुमार उर्फ भुवर दिनारा थाना क्षेत्र के धबछुआं का स्थाई निवासी है। भुवर वर्तमान में वार्ड संख्या तीन स्थित कांति पथ में रहता है।

थानाध्यक्ष नरोत्तम चन्द्र के अनुसार कोचस में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना को लेकर पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाई हुई थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि नगर पंचायत क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर चोरी की बाइक छिपा कर रखी गई है। सूचना पक्की करने के बाद पुलिस द्वारा वार्ड चार स्थित आदर्श नगर में छापेमारी की, जहां से अपाची बाइक के साथ संतोष सेठ को गिरफ्तार किया गया। उसी की निशानदेही पर वार्ड तीन स्थित कांति पथ में छापेमारी की गई। जहां से चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद कर ली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए कई संभावित ठिकानों पर अभी छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी