Community Kitchen in Gaya: संडे को आप ले सकेंगे दाल-भात के साथ मटर पनीर का भी स्‍वाद

गया जिले में 27 जगहों पर Community Kitchen का संचालन हाे रहा है। इसमें लोगों को गुणवत्‍तापूर्ण भोजन मिले इसको लेकर जिला प्रशासन सजग है। इस क्रम में डीएम अभिषेक सिंह ने आदेश दिया है कि हर दिन बदलकर भोजन दिया जाए।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:06 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:06 AM (IST)
Community Kitchen in Gaya: संडे को आप ले सकेंगे दाल-भात के साथ मटर पनीर का भी स्‍वाद
सामुदायिक रसोई में भोजन करते लोग। जागरण

गया, जागरण संवाददाता। कोरोना की आपदा में सरकार ने गरीब-गुरबों, मजदूरों को भरपेट भोजन खिलाने की व्यवस्था की गई है। यहां दोनों वक्त खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। आपदा प्रबंधन की ओर से जिले में 27 जगहों पर सामुदायिक रसोई (Community Kitchen) संचालित हो रही है। इन सभी जगहों पर जिलाधिकारी के आदेश अनुसार हर रोज बदल-बदलकर गरमा गरम खाना दिया जाना है। खाने की मेन्यू के अनुसार रविवार को सभी जगहों पर सामुदायिक रसोई में चावल-दाल के साथ मटर पनीर व सलाद दिया जाना है। जबकि सोमवार को दाल, चावल, आलू व चना की सब्‍जी मिलेगी।

आज से छोटे बच्‍चों को मिलेगा दूध भी 

रात में सभी जगह सभी दिन एक ही तरह का खाना दाल-चावल, मौसमी सब्जी तय किया गया है। सभी रसोई में साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सामुदायिक रसोई की समीक्षा में बताया गया कि एक दिन में 4,050 लोगों को दिन का भोजन एवं 2,398 लोगों को रात्रि भोजन कराया गया। कुल 6,448 व्यक्ति ने भोजन किया है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी समुदायिक रसोई में छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बुधवार से इस आदेश का पालन किया जाना है।

यह है साप्‍ताहिक मेन्‍यू 

        दिन                                   दोपहर                         शाम सोमवार              दाल, चावल, आलू, चना            दाल-चावल, मौसमी सब्जी मंगलवार             दाल, चावल, आलू, सोयाबीन      दाल-चावल, मौसमी सब्जी बुधवार                दाल, चावल, छोला, आलू           दाल-चावल, मौसमी सब्जी गुरुवार                राजमा, चावल, सलाद               दाल-चावल, मौसमी सब्जी शुक्रवार              दाल, चावल, आलू, साेयाबीन       दाल-चावल, मौसमी सब्जी शनिवार              दाल, चावल, आलू, छोला            दाल-चावल, मौसमी सब्जी रविवार               दाल, चावल, मटर पनीर, सलाद    दाल-चावल, मौसमी सब्जी

महत्‍वपूर्ण तथ्‍य   सभी सामुदायिक रसोई में आज से छोटे बच्चों को पीने के लिए दिया जाए गरमागरम दूध जिले में अभी 27 जगहों पर संचालित हो रही है सामुदायिक रसोई कोरोना संकट में गरीब-गुरबा, मजदूरों को दो वक्त का मिल रहा भरपेट भोजन

chat bot
आपका साथी