शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को अधिकारियों और नागरिकों ने लगाई दौड़

गया। मोक्ष और ज्ञान की भूमि में अमन और चैन कायम रहे इसे लेकर शुक्रवार को रन फोर पीस आयोजित किया गया। रन फोर पीस कार्यक्रम के तहत पुलिस पदाधिकारी और गया शहरवासियों ने दौड़ लगाई। इसकी शुरुआत कोतवाली थाना से हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने रन फोर पीस में खुद शहर के नागरिक थानाध्यक्ष व सिपाही के साथ दौड़ लगाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:40 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:40 PM (IST)
शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को अधिकारियों और नागरिकों ने लगाई दौड़
शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने को अधिकारियों और नागरिकों ने लगाई दौड़

गया। मोक्ष और ज्ञान की भूमि में अमन और चैन कायम रहे, इसे लेकर शुक्रवार को रन फोर पीस आयोजित किया गया। रन फोर पीस कार्यक्रम के तहत पुलिस पदाधिकारी और गया शहरवासियों ने दौड़ लगाई। इसकी शुरुआत कोतवाली थाना से हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने रन फोर पीस में खुद शहर के नागरिक, थानाध्यक्ष व सिपाही के साथ दौड़ लगाई। कोतवाली थाना से शुरू होकर रन फोर पीस शहर के छता मस्जिद, प्रधान डाकघर, डीएम कार्यालय, कचहरी रोड, राय काशीनाथ मोड़ होते हुए गांधी मैदान पहुंचा। जहां समापन किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने समाज में अमन- चैन, भाईचारा, विश्वास कायम रखने का संकल्प लिया। एसएसपी ने कहा कि रन फोर पीस के पीछे उद्देश्य है कि समाज में एकता, अखंडता व भाईचारा बनी रहे। सभी समाज के लोग आपस में मिलजुल कर रहे हैं। कहीं कोई बीच में लड़ाई झगड़ा मारपीट जैसी घटना नहीं हो। इसी उद्देश्य के तहत रन फोर पीस की शुरुआत हुई है। इसमें शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, पुलिस लाइन के जवान शामिल हुए। रन फोर पीस कार्यक्रम में सार्जेंट मेजर जिपी पवन कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष मनोज कुमार, चंदौती थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, चाकंद थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, रामपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह एवं महिला थानाध्यक्ष रवि रंजन शामिल हुई।

बताया गया कि पुलिस सप्ताह का समापन शनिवार को गया पुलिस लाइन में सदभावना क्रिकेट मैच के साथ होगा। क्रिकेट मैच प्रशासन एकादश बनाम पत्रकार एकादश के बीच होगा। पुलिस सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी