एनसीसी के फिट इंडिया फ्रीडम रन में शामिल हुए अफसर व कैडेट

स्थानीय 42 वीं बिहार एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में गुरुवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसमें कैडेटों के अलावा बटालियन अधिकारियों ने भाग ले स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाने का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 05:45 PM (IST)
एनसीसी के फिट इंडिया फ्रीडम रन में शामिल हुए अफसर व कैडेट
एनसीसी के फिट इंडिया फ्रीडम रन में शामिल हुए अफसर व कैडेट

गया। स्थानीय 42 वीं बिहार एनसीसी बटालियन के तत्वावधान में गुरुवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसमें कैडेटों के अलावा बटालियन अधिकारियों ने भाग ले स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगाने का संदेश दिया।

कमांडिग ऑफिसर कर्नल डा. बलदेव सिंह चौधरी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने स्वास्थ के बारे में जागरूक होना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। कर्नल ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही राष्ट्र को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। प्रत्येक नागरिक को प्रत्येक दिन कम से कम 30-40 मिनट का समय योग, व्यायाम या कोई खेल कूद के लिए निकलना चाहिए। सूबेदार मेजर मनोज कुमार ने रही झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना किया। दौड़ एनसीसी बटालियन से प्रारंभ होकर महिला बटालियन तक गया और वहां से वापस समाप्त हुआ। मौके पर एनसीसी अधिकारी चंदन कुमार, रविभूषण पांडेय, जय प्रकाश, सूबेदार डीबी चंद, सूबेदार यौन बहादुर खत्री, सूबेदार दीवानाथ पौडाल, नायब सूबेदार देवेंद्र कुमार, बीएचएम चंद्रमोहन सिंह, सीएचएम अशोक कुमार यादव, हवलदार पप्पू कुमार, हवलदार दिनेश कुमार, जय प्रकाश दुर्गा प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे। जयकुमार सिंह को राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर बधाई जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। जदयू के मुख्य प्रवक्ता रिकू सिंह ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयकुमार सिंह को राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को साधुवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इनके राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनपर जो भरोसा जताया है, उसे सार्थक करने के लिए पार्टी को मजबूती के साथ स्थापित करना है। बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, अनिल सिंह, सुनील रजक, रजिया कामिल अंसारी, प्रमिला सिंह, रेणु कुशवाहा, सविता नटराज, अलख निरंजन, राकेश कुमार मुन्ना, अरविद कुशवाहा, संजय सिंह, अशोक पटेल, कामता पटेल, सिकंजय सिंह, अजय कुमार मिश्रा डब्लू समेत अन्य शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी