रोहतास में संक्रमितों से ज्‍यादा हुई स्‍वस्‍थ होने वाले की संख्‍या, 329 लोगों ने कोरोनावायरस को दी मात

रोहतास में 24 घंटे में पांच की मौत कोरोनावायरस से हो गई है। इस तरह से मृतकों की संख्या 182 पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1900 रह गई है। वहीं 2175 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 02:53 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 02:53 PM (IST)
रोहतास में संक्रमितों से ज्‍यादा हुई स्‍वस्‍थ होने वाले की संख्‍या, 329 लोगों ने कोरोनावायरस को दी मात
रोहतास मेंं कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में इजाफा। प्रतीकात्‍मक फोटो

सासाराम (रोहतास), जागरण संवाददाता। जिले में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 329 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जबकि 145 नए मरीज मिले हैं। वहीं पांच संक्रमितों की मौत हुई है।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अबतक जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 182 पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 2099 से घटकर 1900 हो गई है।इनमें से 182 को इलाज के लिए सदर अस्पताल व एनएमसीएच जमुहार के अलावा अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज तथा पटना में भर्ती कराया गया है। जबकि 1714 को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। होम आइसोलेशन में रहने वालों को दवा आदि भी उपलब्ध कराई जा रही है। मरने वालों में दो महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं।

24 घंटे में 145 नए संक्रमित मिले

प्रभारी सीएस डॉ. केएन तिवारी के मुताबिक 24 घंटे के दौरान आरटीपीसीआर, ट्रुनेट व एंटीजन किट के माध्यम से 2223 व्यक्तियों का सैंपल लिया गया। इनमें 145 नए मरीज मिले हैं, जबकि पूर्व से संक्रमित 329 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय 1900 मरीजों में से 182 को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 1714को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। 2175 सैंपल का रिपोर्ट आना बाकी है। कहा कि 24 घंटे के दौरान पांच की मौत कोरोना से हुई है। एक वर्ष के दौरान अबतक 675779 सैंपल जिले में संग्रहित किया जा चुका है। जिसमें से 672577 का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है।

कोरोना मीटर :

ताजा नए मामले :             145 एक दिन पहले मिले मामले : 179 वर्तमान संक्रमित            : 1900 कुल मामले             : 12409 कुल मौत             : 182 स्वस्थ हुए             : 10327 माइक्रो कंटेंमेंट जोन : 442

अस्‍पताल                                    बेड                           भर्ती मरीज

सदर अस्पताल :                         164                            73

अनुमंडलीय अस्पताल बिक्रमगंज :   50                            12

अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी :         50                             22

एनएमसीएच जमुहार             :      100                           73

करूणा अस्पताल बिक्रमगंज :        20                             00

समर्पण हॉस्पिटल सासाराम :         20                              00

आर्ष मल्टी स्पेशलिस्ट सासाराम      20                              00

अब तक हुई मौतें 

सदर अस्पताल                         :  03

एनएमसीएच जमुहार                 :  02

chat bot
आपका साथी