नवादा में NSUI ने फूंका CM-PM का पुतला, छात्रों ने बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था पर जताई नाराजगी

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रजातंत्र चौक पर सीएम-पीएम का पुतला फूंका। शिक्षा के गिरते का स्तर बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के विरोध में पुतला दहन किया गया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:36 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:36 PM (IST)
नवादा में NSUI ने फूंका CM-PM का पुतला, छात्रों ने बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था पर जताई नाराजगी
बिगड़ती कानून व्‍यवस्‍था पर सीएम-पीएम का पुतला फूंका। जागरण।

जागरण संवाददाता, नवादा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रजातंत्र चौक पर सीएम-पीएम का पुतला फूंका। शिक्षा के गिरते का स्तर, बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के विरोध में पुतला दहन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह यादव के नेतृत्व में सीएम-पीएम का पुतला दहन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीयादव ने कहा कि बिहार में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। हालात जंगलराज के हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। बिहार के लोग अपने को घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। छात्राएं-महिलाएं सड़कों पर निकलने से डरती हैं। आए दिन लूट, हत्या और  दुष्कर्म की खबरों से अखबार के पन्ने स्याह हो रहे हैं। लेकिन सत्ता में बैठे लोग संवेदनहीन बने हैं। उन्हें केवल अपनी कुर्सी और सत्ता प्यारी है।

डबल इंजन की सरकार बिहार के लोगों काे जान माल की सुरक्षा की गारंटी देने में नाकाम साबित हो रही है। अवैध व्यापार चरम पर है। सड़कों पर हमेशा महिलाएं असामाजिक तत्वों के अभद्रता का शिकार हो रही हैं। लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद ने सोई है। पूरे बिहार में एनएसयूआइ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर यह संदेश दे रही है कि कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, अपराधियों पर नकेल नहीं कसी गई तथा नशा के व्यापार पर रोक नहीं लगाता है तो बड़ा जनांदोलन किया जाएगा। माैके पर राहुल कृष्णा,गोलू सिंह, पंकज कृष्णा, मौसम सिंह, प्रिंस कुमार, जितेंद्र कुमार, गुड्डू यादव, अमित कुमार, राहुल कुमार, दीपक, रौशन कुमार, नीतीश समेत दर्जनों छात्र नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी