गया में बिहार-झारखंड का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गया गया जिला के टॉप 10 अपराधियों में से एक कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी रामप्रवेश उर्फ प्रवेश उर्फ परमेश्वर यादव को पुलिस ने धर दबोचा। वह आरोपित झारखंड राज्य के चतरा जिला अंतर्गत जोरी थाना क्षेत्र के ग्राम पोस्तिया का रहने वाला है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 11:34 PM (IST)
गया में बिहार-झारखंड का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
गया में बिहार-झारखंड का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गया : गया जिला के टॉप 10 अपराधियों में से एक कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी रामप्रवेश उर्फ प्रवेश उर्फ परमेश्वर यादव को पुलिस ने धर दबोचा। वह आरोपित झारखंड राज्य के चतरा जिला अंतर्गत जोरी थाना क्षेत्र के ग्राम पोस्तिया का रहने वाला है। इसकी गिरफ्तारी गया जिले के डोभी थाना के धीरजा पुल के समीप से शुक्रवार की रात गिरफ्तार की गई। इसका खुलासा शेरघाटी अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय शेरघाटी में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने कहा कि प्रवेश बिहार और झारखंड राज्य में दर्जनों कांड कर चुका है। बैंक लूट से लेकर अपहरण और हत्या जैसी वारदात इसके खिलाफ दर्ज है। वरीय पुलिस अधीक्षक गया आदित्य कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक शेरघाटी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर संयुक्त कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में तकनीकी सेल जिला इकाई से इनपुट प्राप्त होता रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त अपराधी के खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज है। जिसमें कुछ गंभीर अपराध हैं। इसके गिरफ्तारी के लिए बिहार और झारखंड दोनों पुलिस को तलाश थी। डीएसपी ने बताया कि प्रवेश ने पुलिस द्वारा की गई सघन पूछताछ में कई राज उगले हैं। बैंक लूट और अपहरण कांड में उसने संलिप्तता स्वीकार किया है।

दाउदनगर में 64 लाख लूटकांड में शामिल था प्रवेश

प्रवेश ने पुलिस को बताया कि औरंगाबाद जिले के दाउदनगर से 64 लाख रुपए से अधिक के बैंक लूट की घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने गिरोह की जानकारी दिया है। इसके अलावा डोभी थाना के करमौनी स्थित पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा पैसा ले जाने के क्रम में 7 लाख 50,000 की लूट भी स्वीकार किया है। 2020 में डोभी में ही सीएसपी संचालक को गोली मारकर 2 लाख लूटने की बात के कबूल करते हुए उसने अन्य अपराधों में भी अपनी सक्रिय भूमिका रहने की बात पुलिस के समक्ष खुलासा किया है। शेरघाटी शहर के पलकिया से एक कारोबारी को अपहरण कर पैसा वसूलने के मामले में भी उसकी संलिप्तता थी। इसके अलावा अपहरण, लूट, आ‌र्म्स एक्ट, रंगदारी,नक्सली वारदात एवं पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य होने की बात भी पुलिस के समक्ष कबूल किया है।

पुलिस मुठभेड़़ में लूटे गए एके-47 उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में झारखंड पुलिस से हुए मुठभेड़ में चतरा जिला एक के 47 राइफल लेकर भागने में सफल रहा था। उक्त अपराधी ने औरंगाबाद गया पुलिस एवं झारखंड पुलिस को खुली चुनौती दे रखा था। छापेमारी दल में डोभी थाना अध्यक्ष राहुल रंजन पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पुलिस इकाई गया शामिल रहे।

-----

प्रवेश का अपराधिक इतिहास 1 शेरघाटी थाना कांड संख्या 570/19 भादवि की धारा 392 एवं 27 आ‌र्म्स एक्ट 2 शेरघाटी थाना कांड संख्या 12/20 भादवि की धारा 397 एवं 27 आ‌र्म्स एक्ट। 3 दानापुर कांड संख्या 113/20 भादवि की धारा 399 402 120 बी 34 एवं आ‌र्म्स एक्ट। 4 शेरघाटी थाना कांड संख्या 17/18 की धारा 2592 तथा आ‌र्म्स एक्ट। 5 शेरघाटी थाना डोभी कांड संख्या 164 /19

6 वशिष्ठ नगर जोरी हंटरगंज थाना कांड संख्या 62/19 आ‌र्म्स एक्ट। 7 हंटरगंज थाना कांड संख्या 136/19 भादवि की धारा 364ड्ड, 379 एवं 34 8 दाउदनगर थाना कांड संख्या 218/ 20 भादवि की धारा 395 एवं 397। 9 वशिष्ठ नगर थाना कांड संख्या 716 भादवि की धारा 341 /342 /379 /504

10 हंटरगंज थाना कांड संख्या 582/16 भादवि की धारा 414/ 387/ एवं 34 आ‌र्म्स एक्ट तथा 17 सीएल ए एक्ट।

chat bot
आपका साथी