शेरघाटी बस पड़ाव की सुध नहीं ले रहा नपं

गया। नगर पंचायत शेरघाटी बस पड़ाव से वार्षिक टेंडर कर सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है लेि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 01:46 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 01:46 AM (IST)
शेरघाटी बस पड़ाव की सुध नहीं ले रहा नपं
शेरघाटी बस पड़ाव की सुध नहीं ले रहा नपं

गया। नगर पंचायत शेरघाटी बस पड़ाव से वार्षिक टेंडर कर सर्वाधिक राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन यहां यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिलती। खराब पड़े एक अदद चापाकल की मरम्मत भी पड़ाव के दुकानदार अपने स्तर से कराते हैं। दुकानदार आदित्य प्रसाद बताते हैं कि गर्मी में पानी के लिए यात्री परेशान हो जाते हैं। सक्षम यात्री तो बोतल का पानी खरीद कर पी लेते हैं, लेकिन विद्यार्थी और अन्य को स्टैंड से बाहर पानी के लिए जाना पड़ता है। स्टैंड में लगा चापाकल खराब है।

दुकानदार रघुवीर बताते हैं कि जब भी चापाकल खराब होता है। तीन चार सौ रुपये निजी स्तर से खर्च कर बनवाया जाता है, लेकिन नगर पंचायत से इसके लिए गुहार लगाने पर भी कोई नहीं सुनता।

chat bot
आपका साथी