कलशयात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

शहर के वागेश्वरी मंदिर के प्रागंण में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को कलशयात्रा निकाली गई। महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा किया गया है। कलश यात्रा वागेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के लोकों कॉलोनी, वागेश्वरी कॉलोनी, गांधी मोड़, पावरगंज, नई गोदाम, पंचायती अखाड़ा आदि स्थानों को भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में आकर संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 01:49 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 01:49 AM (IST)
कलशयात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
कलशयात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

गया । शहर के वागेश्वरी मंदिर के प्रागंण में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को कलशयात्रा निकाली गई। महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा किया गया है। कलश यात्रा वागेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के लोकों कॉलोनी, वागेश्वरी कॉलोनी, गांधी मोड़, पावरगंज, नई गोदाम, पंचायती अखाड़ा आदि स्थानों को भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में आकर संपन्न हो गया। यात्रा में 501 महिलाओं ने पीले वस्त्र में माथे पर कलश धारण कर रखे थे। कलश यात्रा में सर्वधर्म संभाव एवं कई झांकी भी शामिल थी। गायत्री मंत्रों के उच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ था। संयोजक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि 18 फरवरी को प्रात: देवपूजन, यज्ञ, संस्कार एवं विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 19 फरवरी को यज्ञ, संस्कार, टोली की विदाई एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी