गंभीर मामले में आरोपित हैं अब तक औरंगाबाद नहीं लौटे नौ किशोर, हत्‍या, दुष्‍कर्म जैसे केस हैं दर्ज

तीन दिनों से किशोरों के लौटने का इंतजार कर रहे अधिकारी। हत्या दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार जैसे मामलों में हैं आरोपित। स्‍वजनों के साथ ही संबंधित जिले की पुलिस को दी गई है फरार किशोरों के संबंध में जानकारी।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:06 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:06 AM (IST)
गंभीर मामले में आरोपित हैं अब तक औरंगाबाद नहीं लौटे नौ किशोर, हत्‍या, दुष्‍कर्म जैसे केस हैं दर्ज
इसी प्‍लेस आफ सेफ्टी से फरार नौ बंदी अब तक नहीं लौटे। जागरण

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। प्लेस आफ सेफ्टी (Place of Safety) से फरार 33 विधि निरुद्ध किशोरों में से नौ अब तक वापस नहीं लौटे हैं। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। क्‍योंकि अब तक नहीं लौटने वाले फरार किशोर गंभीर मामलों के आरोपित हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सोमवार को बताया कि फरार किशोरों  पर हत्या, दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौनाचार जैसे मामले में दर्ज हैं। इस कारण पुलिस मुस्‍तैदी से उनकी तलाश कर रही है।

स्‍वजनों के साथ ही संबं‍धित जिले की पु‍लिस से किया गया संपर्क

उन्होंने बताया कि 24 किशोर वापस लौट आए हैं। लेकिन बीते 24 घंटे में एक भी किशोर वापस नहीं लौटे हैं। एसपी ने बताया कि फरार किशोरों के अभिभावकों से संपर्क किया गया है। उन्‍होंने कहा है कि एक-दो दिनों में वे वापस लौट आएंगे। अगर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सबसे अधिक छह किशोर गया के हैं। इसको लेकर गया जिले की पुलिस से संपर्क किया गया है। किशोरों के बारे में जानकारी दी गई है।

प्‍लेस आफ सेफ्टी में रह रहे 45 किशोर 

फरार किशोरों के स्वजनों ने घर आते ही उन्‍हें प्‍लेस आफ सेफ्टी भेजने का आश्वासन दिया है। बताया कि प्लेस आफ सेफ्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां अलग-अलग मामलों में पकड़े गए 45 किशोर रह रहे हैं। फरार किशोरों में रोहतास, जहानाबाद एवं औरंगाबाद के एक-एक शामिल हैं। इनके स्वजनों से भी संपर्क किया गया है। सोमवार को अधिकारी उनके आने का इंतजार करते रहे परंतु शाम तक एक भी नहीं लौटे। बता दें कि शुक्रवार की रात प्लेस आफ सेफ्टी से 33 विधि निरुद्ध किशोर फरार हो गए थे। अब तक 24 वापस लौट आए हैं। लेकिन नौ का अब तक पता नहीं चल सका है। जिस तरह के गंभीर मामले इन पर दर्ज हैं, स्‍वाभाविक है कि पुलिस की चिंता बढ़ गई है। देखना है कि कब तक ये लौटते हैं या पकड़े जाते हैं। 

chat bot
आपका साथी