रोहतास में मुखिया का प्रचार करते नौ गिरफ्तार, तीन वाहन समेत अन्य सामग्री जब्त

रोहतास जिले में चल रहे पंचायत चुनाव को ले अवैध ढंग से वाहनों का उपयोग कर एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे नौ लोगों को पुलिस ने सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनमें एक यूपी का निवासी है।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 12:28 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 12:28 PM (IST)
रोहतास में मुखिया का प्रचार करते नौ गिरफ्तार, तीन वाहन समेत अन्य सामग्री जब्त
तीन वाहनों के साथ प्रचार कर लौट रहे नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, सांकेतिक तस्‍वीर।

सासाराम : रोहतास, जागरण संवाददाता। जिले में चल रहे पंचायत चुनाव को ले अवैध ढंग से वाहनों का उपयोग कर एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे नौ लोगों को पुलिस ने सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एसपी आशीष भारती ने बताया कि एक मुखिया के पक्ष में तीन वाहनों के साथ प्रचार कर लौट रहे नौ लोगों को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया कि इनके द्वारा बिना अनुमति के वाहनों का उपयोग करने व मतदाताओं में भय पैदा करने की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई तथा इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के धानापुर थाना के अवदारपुर निवासी संदीप कुमार सिंह, सासाराम मुफस्सिल थाना के शाहपुर निवासी अखिलेश कुमार सिंह व रामकुमार सिंह, विश्रामपुर के राहुल कुमार, तिवारीडीह के प्रभाकर तिवारी, सरोज तिवारी, शिव तिवारी व मनोज तिवारी, दरिगांव थानाक्षेत्र के करसेरुआ निवासी धनंजय तिवारी शामिल हैं। इनके पास से दो कार, एक स्कार्पियो, 40 पीस मुखिया प्रत्याशी का कार्ड, सौ पंपलेट, दो मतदान अभिकर्ता पर्चा, दो सौ सादा मतदाता पर्ची व दो बाल पेन को भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

शिवसागर में दूसरे दिन 429 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

शिवसागर प्रखंड परिसर में गुरुवार को पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिये 149 लोगों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर दल बल के साथ पुलिस मुस्तैद रही ।

मुखिया पद के लिए ओम चौरसिया पडऱी पंचायत , सरपंच पद के लिए ङ्क्षरकू देवी व बीडीसी पद के लिए धीरज ङ्क्षसह कोनार पंचायत से, जिला परिषद सदस्य के लिए मीरा देवी ने नामांकन किया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि नामंकन के दूसरे दिन मुखिया पद के लिए 30 , बीडीसी पद के लिये 32 , सरपंच पद के लिए 14, वार्ड सदस्य पद के लिए 253 और पंच पद के लिए 100 समेत कुल 429 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बीडीओ ने बताया कि दो दिनों में कुल 1069 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया।

chat bot
आपका साथी