कैमूर में एनएच दो पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, 10 घायल, दो रेफर

भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच दो पर छांवों मोड़ के समीप यात्रियों से भरी रोडवेज बस रविवार को अनियंत्रित होकर पलट गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 04:41 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 09:12 AM (IST)
कैमूर में एनएच दो पर यात्रियों से भरी  रोडवेज बस पलटी, 10 घायल, दो रेफर
कैमूर में एनएच दो पर यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलटी, 10 घायल, दो रेफर

कैमूर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच दो पर छांवों मोड़ के समीप यात्रियों से भरी रोडवेज बस रविवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दस लोग घायल हुए हैं। रोडवेज बस सासाराम से यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रही थी। घायलों में सभी महिला पुरुष कैमूर, रोहतास एवं यूपी के मैनपुरी, चुनार मिर्जापुर के बताए जा रहे हैं। जबकि घटना के बाद बस के चालक व खलासी दोनों भाग गए। घायलों में रजिया बेगम 36 वर्ष चुनार मिर्जापुर व राजेश्वर राम 63 वर्ष समहुता को रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों में राजकुमारी देवी 55 वर्ष समाहुता, प्रियंका सिंह 33 वर्ष नाद शिवसागर रोहतास, दिनेश कुमार 35 वर्ष मैनपुरी यूपी, चुनमुनिया देवी 50 वर्ष देवल गाजीपुर, महेश सिंह 65 वर्ष मैनपुरी यूपी, राकेश राम 21 वर्ष देवल गाजीपुर, राम पुकार 55 वर्ष कन्नौज यूपी, पहप सिंह 65 वर्ष मैनपुरी यूपी के रहने वाले हैं।

यात्रियों से भरी बस पलटने के बाद कुछ देर के लिए एनएच दो पर जाम की स्थिति बन गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस एवं एनएचआई विभाग ने सभी घायलों को एंबुलेंस से दुर्गावती के पीएचसी पहुंचाया एवं सड़क को वनवे कर जाम को खुलवाया।

घटना की खबर सुनते ही मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। मौके पर मौजूद मोहनियां डीएसपी ने बताया कि यात्रियों से भरी बस सासाराम से वाराणसी के लिए जा रही थी। जो बीच रास्ते में पलट गई। इस घटना में लगभग दस लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का पीएचसी में इलाज किया जा रहा है। दो घायलों को रेफर किया गया है।

दो लोगों को गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर किया रेफर

पीएचसी के डा. हारुन अंसारी ने बताया कि एनएच दो पर यात्रियों से भरी बस पलटी है। जिनमें 10 लोग घायल हुए हैं। पीएचसी में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है एवं दो लोगों को गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी