गयावासियों के लिए काम की खबर, गांधी मैदान में बनेगा ओपन जिम, दिल्‍ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर रहेगा ओपेन थियेटर

बिहार के गया स्थित गांधी मैदान में गया नगर निगम एक ओपन जिम बनवा रहा है। इसमें दिल्‍ली के जंतर मंतर की तर्ज पर ओपन थियेटर भी बनाया जा रहा है। जिम निश्‍शुल्‍क रहेगा। इसकी पूरी जानकारी के लिए जरूर पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 09:51 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 09:48 AM (IST)
गयावासियों के लिए काम की खबर, गांधी मैदान में बनेगा ओपन जिम, दिल्‍ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर रहेगा ओपेन थियेटर
गया के गांधी मैदान में बनेगा ओपन जिम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

गया, संजय कुमार।  गया शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। गया शहर के गांधी मैदान में जल्‍द ही ओपन जिम का निर्माण किया जा रहा है। इसमें दिल्‍ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर ओपेन थियेटर भी रहेगा। इसमें लोग सुबह के सैर-सपाटे के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए जाएंगे । जिम का निर्माण गांधी मैदान स्थित हरित पट्टी पर किया जा रहा है, जो करीब आधा किलोमीटर है।

नगर निगम के सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ओपन जिम 19 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा, जिसका इस्तेमाल शहर के लोग निशुल्क करेंगें। यह पूरी तरह से ओपन होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन काफी संख्या में शहरवासी सुबह की सैर सपाटे के लिए गांधी मैदान जाते हैं। लेकिन व्यायाम करने के लिए किसी तरह का कोई उपकरण नहीं है। इसके कारण बिना व्यायाम किए हुए ही घर लौटना पड़ता है।

जिम निर्माण में 2.40 करोड़ की राशि होगी खर्च

गांधी मैदान में ओपन जिम का निर्माण में 2 करोड़ 40 लाख रुपया की राशि खर्च होगी। साथ ही 19 महीने में जिम बनकर तैयार हो जाएगा। सहायक अभियंता ने कहा कि जिम के निर्माण में एक करोड़ 90 लाख रुपया खर्च होगा। उसके बाद 54 लाख रुपए के व्यायाम उपकरण लगेंगाे कुल मिलाकर दो करोड़ 40 लाख  रुपये का खर्च होगा।

हेरिटेज लाइट से रोशन होगा पूरा ओपन जिम

ओपन जिम में रोशनी को लेकर हेरिटेज लाइट लगेगी। जिससे रोशनी पर्याप्त मात्रा में मिलता रहे। हेरिटेज लाइट के साथ-साथ जिम में कई उपकरण भी लगेगा। जो पूरी तरह से  ठोस रहेगा। सभी उपकरण लोहे का होगा। जो अपने आप में सशक्त होगा। लोग चाह कर भी उपकरण का खराब नहीं कर सकते। इसके साथ साथ जिम में ओपन थिएटर का भी निर्माण होगा। एक्सरसाइज के साथ लोग ओपन थिएटर के भी आनंद उठाएं।

दिल्ली के जंतर मंतर की तर्ज पर होगा निर्माण

शहर में ओपन जिम का निर्माण दिल्ली के जंतर-मंतर के तर्ज पर किया जा रहा है। जिस तरह जंतर-मंतर पर ओपन थिएटर चलता है, उसी प्रकार जिम में भी चलता रहेगा। साथ हैं जिम में पाथवे ,शौचालय प्याऊ सहित कई अन्य चीजों का भी निर्माण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी