भतीजे का प्रेम संबंध बना नवादा के ठेकेदार की हत्‍या का कारण! तीन दिनों से जेल से दी जा रही थी धमकी

Contractors Murder in Nawada नवादा के ठेकेदार की हत्‍या के बाद क्षेत्र में उबाल है। लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। कई गाड़‍ियों के शीशे तोड़ दिए हैं। हत्‍या का कारण पुरानी रंजिश और प्रेम संबंध को बताया जा रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 12:22 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 12:22 PM (IST)
भतीजे का प्रेम संबंध बना नवादा के ठेकेदार की हत्‍या का कारण! तीन दिनों से जेल से दी जा रही थी धमकी
सड़क जाम के दौरान आगजनी करते लोग। जागरण

रजौली(नवादा), संवाद सहयोगी। शुक्रवार की सुबह रजौली थाने के गरीबा गांव स्थित अपने घर से पल्सर बाइक से पत्‍नी के साथ जा रहे ठेकेदार रामजतन कुमार की हत्‍या सरमसपुर गांव स्थित लोमस ऋषि पहाड़ के पास गोली मार कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। कई गाड़‍ियों के शीशे तोड़ दिए। शव के साथ सड़क जाम कर दिया। इधर घटना के पीछे आपसी विवाद, प्रेम संबंध आदि कारण सामने आ रहे हैं। हालांकि सही कारण क्‍या है इसका पता तो पुलिस तफ्तीश में ही चलेगा। 

गांव के ही लोगों से चल रहा आपसी विवाद 

मृतक के भतीजे विक्रम कुमार ने बताया कि गांव के कृष्णा सिंह, पंकज सिंह, संटू सिंह, विश्वनाथ सिंह से उनका आपसी विवाद चल रहा था। वे लोग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। गरीबा गांव निवासी पंकज सिंह नवादा जिले की जदयू नेता रेणु कुशवाहा के बेटे विपिन हत्याकांड में इस समय उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसके पिता व अन्य लोग बाहर हैं। उन्हीं लोगों ने उसके चाचा की हत्या कर दी है। 

 

(ठेकेदार की मौत पर विलाप करतीं महिलाएं।)

जेल में बंद अपराधी की पत्‍नी से चल रहा था अफेयर 

सूत्रों का कहना है कि जेल में बंद एक अपराधी की पत्‍नी से रामजतन के भतीजे का अफेयर चल रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर जेल से ही धमकी दी जा रही थी। तीन दिनों से रामरतन को गोली मारने की धमकी दी जा रही थी। बताया जाता है रामजतन कानून का जानकार था और पूर्व में हुए दो तीन केस में उसने अपने भतीजे की मदद भी थी। पूर्व में हुए केस में रामजतन के भाई जेल भी गए थे।

शव के साथ सड़क पर जमे हैं ग्रामीण 

ठीकेदार की हत्या के बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को लेकर रजौली बाईपास चौक पर एनएच-31 को जाम कर दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। रजौली बाईपास चौक पर आक्रोशित ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखकर पुलिस एनएच पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

chat bot
आपका साथी