जेसीबी जलाने के मामले में नक्सली सहित दो सहयोगी गिरफ्तार

गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र में बीते माह जेसीबी जलाने के मामले का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया है। जेसीबी जलाने के मामले में नक्सली रामाशीष यादव उर्फ रणविजय सहित दो अन्य सहयोगी को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से पुलिस ने नक्सली पर्चा भी बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:53 PM (IST)
जेसीबी जलाने के मामले में नक्सली
सहित दो सहयोगी गिरफ्तार
जेसीबी जलाने के मामले में नक्सली सहित दो सहयोगी गिरफ्तार

गया : जिले के चाकंद थाना क्षेत्र में बीते माह जेसीबी जलाने के मामले का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया है। जेसीबी जलाने के मामले में नक्सली रामाशीष यादव उर्फ रणविजय सहित दो अन्य सहयोगी को पुलिस ने धर दबोचा। इनके पास से पुलिस ने नक्सली पर्चा भी बरामद किया है। जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि जेसीबी जलाने के मामले में नक्सली गया जिले के टिकारी थाना अंतर्गत महामना गांव निवासी रामशीष यादव उर्फ रणविजय पकड़ा गया है। इनके सहयोगी परैया थाना क्षेत्र के मंजियावा गांव निवासी दिलीप दास एवं पंचानपुर थाना क्षेत्र के बाला बिगहा गांव निवासी बिरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपितों पर पहले से पंचानपुर थाना कांड संख्या 80-20, कोंच थाना कांड संख्या157-21, 332-18, टिकारी थाना कांड संख्या 47-21 एवं औरंगाबाद जिले के कासमा थाना कांड संख्या 30-12 दर्ज है।

विध्वंसक घटना की देता था धमकी

एसएसपी ने बताया कि बीते 17 मई को चाकंद थाना में जेसीबी मशीन जलाने का कांड संख्या 90-21 अंकित कराया गया था। यह प्राथमिकी रामपुर थाना क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ला निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह ने दर्ज कराई थी। इन्होंने आवेदन में कहा था कि कोंच थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। नक्सलियों के नाम पर लेवी की लगातार मांग की जा रही थी। नहीं देने पर विध्वंसक घटना को अंजाम देने की धमकी दी जा रही थी। इसे लेकर कोंच थाना में 27 अप्रैल को कांड 157-21 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि सड़क निर्माण का काम बंद करके चाकंद थाना क्षेत्र के एक कैंप निर्माण में मजदूरों को लगाया गया। कैंप में जेसीबी एवं अन्य उपकरण को रखा गया था। बीते 16 मई को अपराधियों ने कैंप पर हमला बोलकर जेसीबी व अन्य उपकरण में आग लगा दी थी।

टावर लोकेशन पर आरोपितों को धर दबोचा

एसएसपी ने बताया कि जेसीबी जलाने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार की देखरेख में एसआईटी गठित की गई। टीम के पदाधिकारियों द्वारा टावर लोकेशन के आधार पर तकनीकि विश्लेषण एवं अनुसंधान किया गया। टावर लोकेशन में कुल आठ लोगों का लोकेशन मिला। इस क्रम में तीन आरोपित चाकंद थाना क्षेत्र में छुपे होने की जानकारी मिली। शुक्रवार को घेराबंदी कर नक्सली व उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से नक्सली पर्चा मिला है। शेष आरोपितों की गिरफ्तार के लिए छापामारी की जा रही है। पूछताछ में आरोपितों ने जेसीबी मशीन जलाने की बात स्वीकार की है। बताया कि टिकारी और औरंगाबाद क्षेत्र में जितना भी सड़क निर्माण व भट्ठा मालिक से लेवी वसूलने का कार्य किया जाता है। एसएसपी ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी से गया और औरंगाबाद जिले में लेवी वसूलने का कार्य पर रोक लगेगी।

chat bot
आपका साथी