कई कांडों में वांछित नक्सली अखिलेश यादव गिरफ्तार

फतेहपुर। सशस्त्र सीमा बल गुरपा फतेहपुर थाना व गुरपा ओपी पुलिस द्वारा बुधवार की रात संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस संयुक्त सर्च अभियान में थाना क्षेत्र के बैहरा गांव से कई कांड के वांछित नक्सली अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। साथ हीं बुधवार को एसएसबी 29 वाहिनी कमांडेंट परमजीत सिंह सलारिया के निर्देश पर एसएसबी गुरपा कमांडर सुमन सौरभ के नेतृत्व में झारखंड सीमा से सटे थाना क्षेत्र के पतवास एवं बसकटवा के जंगल में नक्सली की टोह में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 07:36 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 07:36 PM (IST)
कई कांडों में वांछित नक्सली अखिलेश यादव गिरफ्तार
कई कांडों में वांछित नक्सली अखिलेश यादव गिरफ्तार

फतेहपुर। सशस्त्र सीमा बल गुरपा, फतेहपुर थाना व गुरपा ओपी पुलिस द्वारा बुधवार की रात संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस संयुक्त सर्च अभियान में थाना क्षेत्र के बैहरा गांव से कई कांड के वांछित नक्सली अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। साथ हीं बुधवार को एसएसबी 29 वाहिनी कमांडेंट परमजीत सिंह सलारिया के निर्देश पर एसएसबी गुरपा कमांडर सुमन सौरभ के नेतृत्व में झारखंड सीमा से सटे थाना क्षेत्र के पतवास एवं बसकटवा के जंगल में नक्सली की टोह में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी प्रकार की कोई बरामदगी नहीं हो सकी। एसएसबी गुरपा कमांडर सुमन सौरभ ने बताया कि बीती रात अपने घर बैहरा गांव में वांछित नक्सली अखिलेश यादव उर्फ सिटू कुमार, पिता रामबृक्ष यादव छिपा हुआ था।

गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त सर्च अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया गया। अखिलेश के विरुद्ध वजीरगंज थाना में कांड संख्या 471/15 दर्ज है। ग्राम सिरी में नक्सली कमांडर अनिल यादव, रणधीर यादव, बिन्देशर यादव, कैलू यादव ने मिलकर सुरेंद्र यादव को गोली मारी थी। अनिल यादव एवं सुरेंद्र यादव के बीच लेवी बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। एसएसबी कमांडर सुमन सौरभ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ के क्रम में बहुत सारी नक्सली घटनाओं की अहम जानकारी मिली है। गिरफ्तार अखिलेश से पूछताछ के बाद गुरुवार को वजीरगंज थाना को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वांछित नक्सली की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। जांच के क्रम में कई घटनाओं में इसकी संलिप्तता सामने आई है।

chat bot
आपका साथी