Nawada Panchayat Chunva Result: गोविंदपुर में अधिकांश पंचायतों को मिले नए मुखियाजी, यहां देखें चुनाव परिणाम

नवादा के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ पंचायतों की मुखिया पद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अधिकांश पंचायतों को नए मुखियाजी मिले हैं। वोटरों ने नए चेहरों पर विश्वास जताया है। मतदान केंद्रों पर चुनाव परिणाम जानने को सुबह से ही बड़ी संख्‍या में भीड़ जुटी रही।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:28 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:28 AM (IST)
Nawada Panchayat Chunva Result: गोविंदपुर में अधिकांश पंचायतों को मिले नए मुखियाजी, यहां देखें चुनाव परिणाम
नवादा मे मतगणना केद्र पर परिणाम की उत्‍सुकता में जुटी भीड़, जागरण फोटो।

गोविंदपुर (नवादा), संवाद सहयोगी। नवादा के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ पंचायतों की मुखिया पद के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अधिकांश पंचायतों को नए मुखियाजी मिले हैं। वोटरों ने नए चेहरों पर विश्वास जताया है। पहली बार जीत कर आने वालों में भवनपुर से मनोज कुमार, बुधवारा से बसंत ठाकुर, माधोपुर से ङ्क्षप्रस कुमार उर्फ आनंदी यादव, बनिया बिगहा से मिन्ता देवी, गोविंदपुर से अनुज सिंह और विशनपुर से सुनील यादव शामिल हैं। वहीं बकसोती पंचायत की मुखिया सुनीता देवी और सुघड़ी पंचायत की मुखिया जयरानी देवी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहीं और दूसरी बार मुखिया पद पर काबिज हुईं। जबकि सरकंडा पंचायत में चमारी राम ने जीत दर्ज की है। वे पूर्व में दो बार मुखिया रह चुके हैं। लेकिन गत चुनाव में हार गए थे और वहां इंदु देवी जीती थीं। लेकिन इस बार पुन: चमारी ने मुखिया पद पर कब्जा जमा लिया है। जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद विजेताओं को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नीरज कुमार राय ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

गोविंदपुर पंचायत पर टिकी थी निगाहें

 मुखिया पद के लिए क्षेत्र के लोगों की निगाहें सबसे ज्यादा गोविंदपुर पंचायत पर टिकी थी। सुबह से ही लोग इस पंचायत का परिणाम जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पूर्व में यहां जदयू नेता अफरोजा खातून मुखिया थीं। इस बार उन्हें अनुज सिंह ने पराजित किया।

सीट बचाने में कामयाब रहीं प्रखंड प्रमुख रिंकू

  गोविंदपुर की प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं। उन्होंने सुघड़ी उत्तरी क्षेत्र से लगातार दूसरी बार पंचायत समिति सदस्य के रूप में जीत हासिल की। उन्होंने लगातार पांच सालों तक प्रमुख पद की कुर्सी संभाली थी। क्षेत्र के वोटरों ने उन पर पुन: भरोसा जताया और जीत का माला पहनाया।

मुखिया पद के विजयी व निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मिले वोट

पंचायत का नाम - विजयी उम्मीदवार - निकटतम उम्मीदवार

बकसोती - सुनीता देवी (900) - अनिता देवी (852)

भवनपुर - मनोज कुमार (656) - कैलाश राम (606)

बुधवारा - बसंत ठाकुर (1466) - रङ्क्षवद्र साव (1296)

सुघड़ी - जयरानी देवी (2065) - सुनीता देवी (1084)

माधोपुर - ङ्क्षप्रस कुमार उर्फ आनंदी यादव (1869) - अशोक प्रसाद (825)

बनिया बिगहा - मिन्ता देवी (1699) - सुनैना देवी (1220)

गोङ्क्षवदपुर - अनुज ङ्क्षसह (1538) - अफरोजा खातून (1458)

सरकंडा - चमारी राम (1453) - इंदु देवी (874)

विशनपुर - सुनील कुमार (1268) - पारसनाथ शर्मा (945)

नवनिर्वाचित पंचायत समिति

सरकंडा - कौशल्या देवी (1004) - मुन्नी देवी (731)

बुधवारा - कौशल्या देवी (1355) - रेहाना खातून (890)

बनिया बिगहा - चंपा देवी (1811) - श्वेता सुमन (994)

बकसोती उत्तरी - दिलीप कुमार (730) - अंबिका रविदास (720)

बकसोती दक्षिणी - रोकेशा खातून (576) - कोसुम देवी (429)

भवनपुर - रीता देवी (1194) - उषा देवी (1131)

सुघड़ी उत्तरी - ङ्क्षरकू कुमारी (1048) - कविता देवी (718)

chat bot
आपका साथी