Nawada Panchayat Chunav: नवादा में अहम होगा जिला परिषद की एक मात्र सीट का परिणाम
नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड में जिला परिषद की एक मात्र सीट के परिणाम पर सभी की निगाहें है। परिणाम जिले की राजनीत में आगे क्या होगा काफी कुछ संकेत देगा। नवादा जिला परिषद अध्यक्ष का पद अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
नवादा, जागरण संवाददाता। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड में जिला परिषद की एक मात्र सीट के परिणाम पर सभी की निगाहें है। परिणाम जिले की राजनीत में आगे क्या होगा काफी कुछ संकेत देगा। गत चुनाव यानि 2016 में यहां से पुष्पा देवी जीती थी। जो जिला परिषद अध्यक्ष बन गई थी। बीच में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए कुर्सी चली गई थी। इसबार फिर दमखम से चुनावी मैदान में उतरी थीं। पुष्पा देवी का सरिता देवी व उषा देवी से मुकाबला बताया जा रहा है। कुल 10 प्रत्याशी किस्मत आजमाने उतरे थे। इसमें परोक्ष रूप से तीन राजनीतिक दलों के उम्मीदवार भी थे। माननीयों व पूर्व माननीयों ने भी अपनों के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया था।
बता दें कि नवादा जिला परिषद अध्यक्ष का पद अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। गोविंदुपर जिला परिषद की यह सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में जो कोई जीतकर आएगा अध्यक्ष पद का दावेदार होगा। पिछले चुनाव में पुष्पा देवी जीतकर अध्यक्ष बनी भी थी। भविष्य के समीकरणों या राजनीतिक क्राइसिस से बचने के लिए सभी बड़े नेता व दलों से जुड़े कार्यकर्ता यहां के चुनाव में पूरी ताकत लगा रखे थे। बहरहाल, परिणाम का इंतजार सभी को रहेगा। जो शाम तक आएगा।