Nawada News: 21 जून को योग दिवस पर जिला एवं मंडलों में शिविर लगाएंगे भाजपाई

योग दिवस पर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए पार्टी के जिला कार्यालय के साथ ही मंडल स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। एक स्थान पर बीस कार्यकर्ताओं से अधिक लोग उपस्थित नहीं होंगे। सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:58 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:58 AM (IST)
Nawada News: 21 जून को योग दिवस पर जिला एवं मंडलों में शिविर लगाएंगे भाजपाई
योग शिविर को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुटे, सांकेतिक तस्‍वीर ।

नवादा, जागरण संवाददाता।  21 जून को योग दिवस पर जिले में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर भाजपाई तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने बताया कि पार्टी के जिला कार्यालय के साथ ही मंडल स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोरोना काल को देखते हुए इस बार सार्वजनिक स्थानों पर शिविर का आयोजन नहीं किया जा रहा है। पार्टी के जिला कार्यालय में योग शिविर का आयोजन जाएगा। जिसमें सिर्फ पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी भाग लेंगे। एक स्थान पर बीस कार्यकर्ताओं से अधिक लोग उपस्थित नहीं होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि योग शिविर के सफल संचालन को लेकर मंडल अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की गई है। योग दिवस के बाबत प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों से अवगत करा दिया गया है।

इस तरह होेगा आयोजन

सुबह 6:30 बजे एकत्रीकरण रखा गया है। सुबह 7 बजे से 7:55 बजे तक योग शिविर लगेगा। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान के बजाए किसी व्यक्ति विशेष के आवास पर योग शिविर का आयोजन करने को कहा गया है। कार्यक्रम स्थलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चित्र लगाई जाएगी। योग शि‍विर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग शिविर के सफल संचालन को लेकर योगाचार्य तय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्चुअल तरीके से भी योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व से जूम लिंक शेयर किया जाएगा।

कोविड काल में योग का बढ़ा महत्‍व

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से 21 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 देशों के समर्थन से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। कोविड काल में योग का महत्व काफी बढ़ गया है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए योग काफी उपयोगी है। जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों को प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार योग शिविर का आयोजन करने को कहा है।

chat bot
आपका साथी