नवादा में फांसी का फंदा लगा दो बच्चों की मां की हत्या, शव को पुलिस ने किया बरामद, पति हिरासत में, सास फरार

मायापुर गांव में शनिवार की सुबह दो बच्चों की मां 25 वर्षीय पिंकी देवी संग मारपीट कर गले में फांसी का फंदा लगा पति व सास ने हत्या कर दी। शव जलाने की तैयारी हो रही थी तभी पुलिस पहुंच गई शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:47 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:47 PM (IST)
नवादा में फांसी का फंदा लगा दो बच्चों की मां की हत्या, शव को पुलिस ने किया बरामद, पति हिरासत में, सास फरार
गले में फांसी का फंदा लगा दो बच्चों की मां की हत्या की सांकेतिक तस्वीर

 संवाद सहयोगी, नवादा : जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मायापुर गांव में शनिवार की सुबह दो बच्चों की मां 25 वर्षीय पिंकी देवी संग मारपीट कर गले में फांसी का फंदा लगा पति व सास ने हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने की तैयारी की जा रही थी। तभी पुलिस पहुंच गई और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा मायके के स्वजनों को घटना की सूचना दी गयी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। जबकि सास फरार होने में सफल रही। बताया जाता है कि पकरीबरांवा प्रखंड क्षेत्र के बुधौली (तारा बिगहा) गांव के रामबालक राजवंशी ने अपनी पुत्री पिंकी देवी की शादी छह वर्ष पूर्व अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के मायापुर गांव के स्व. शरण राजवंशी के पुत्र मनोज राजवंशी के साथ की थी। इस अवधि में महिला दो बच्चों की मां बनी। 

पति-पत्नी के बीच कभी मधुर संबंध नहीं रहे

बड़ा पुत्र पांच वर्ष व छोटी दो वर्ष की पुत्री है।हालांकि, पति-पत्नी के बीच कभी मधुर संबंध नहीं रहे। अक्सर महिला के साथ पति द्वारा मारपीट की जाती थी। शनिवार की सुबह दोनों के बीच हुए विवाद के बाद पति व सास ने जमकर पिटाई के बाद गले में फांसी का फंदा लगा लटका दिया। मृत्यु के पश्चात शव जलाने की तैयारी की जा रही थी, तभी किसी ने सूचना थानाध्यक्ष अजय कुमार को दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पति को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि सास फरार होने में सफल रही। मायके के स्वजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी