फातिया पढ़ने गए वृद्ध की हत्या

गया। शेरघाटी थाना क्षेत्र के मंझार गांव में 61 वर्षीय एक वृद्ध का शव रविवार को एक खेत में मिला। जिसकी पहचान मो. हबीबुल्ला अंसारी के रूप में की गई। अपराधियों ने मृतक के मोबाइल फोन के सारे नंबरों को डिलीट कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 10:58 PM (IST)
फातिया पढ़ने गए वृद्ध की हत्या
फातिया पढ़ने गए वृद्ध की हत्या

गया। शेरघाटी थाना क्षेत्र के मंझार गांव में 61 वर्षीय एक वृद्ध का शव रविवार को एक खेत में मिला। जिसकी पहचान मो. हबीबुल्ला अंसारी के रूप में की गई। अपराधियों ने मृतक के मोबाइल फोन के सारे नंबरों को डिलीट कर दिया है। मृतक के स्वजनों ने बताया कि वे शनिवार की शाम मोबाइल फोन पर आए बुलावे के बाद निकट के लालगढ़ गांव में फातिया पढ़ने गए थे। जहां से रात में नहीं लौटे। सुबह में स्थानीय बच्चों ने शव देखकर शोर किया। तब लोगों को जानकारी मिली। मृतक के पास रहे मोबाइल फोन से सारे नंबरों को डिलीट किया जा चुका था। वृद्ध के शव के चेहरे पर खून का धब्बा मिला है। साथ ही गर्दन के चारों ओर निशान भी मिला है। जमीन पर भी खून के धब्बे पाए गए हैं। मृतक के पुत्र मोहम्मद अकबर ने संदेह जताया है की भूमि विवाद को लेकर उनकी हत्या की जा सकती है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि वृद्ध के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल गया भेजा गया है। मृतक के स्वजनों द्वारा इस संबंध में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सगे भाई पर दादी की हत्या का लगाया आरोप : पंचानपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मतई ग्राम में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत के बाद पोते ने अपने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगा दिया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मतई ग्राम निवासी स्व. पोखन दास की 70 वर्षीय पत्नी सितिया देवी की मौत शनिवार की रात हो गई। नि:संतान वृद्ध महिला अपने ही गोतिया के विनय दास के घर रह रही थी। मौत की सूचना रविवार को विनय के छोटे भाई भोरी पंचायत के पूर्व मुखिया दुर्गा दास को मिली, उसने बिना देर किए अपने ही भाई पर सितिया देवी की हत्या कर देने की शिकायत पुलिस से कर दी। घटना की सूचना पर मृतक के घर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए शिकायत के आलोक में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया भेज दिया। पूर्व मुखिया दुर्गा दास का आरोप है कि नि:संतान दादी के देखभाल करने वाले बड़े भाई विनय दास व उसके परिवार द्वारा हत्या कर दिया गया है। ओपी अध्यक्ष विनय कृष्ण ने बताया कि प्रथम ²ष्टया में महिला की मौत प्राकृतिक प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो सकेगा। महिला के संपत्ति को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद की सूचना मिली है। अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नही हुआ है।

chat bot
आपका साथी