Municipal Staff Strike: नारकीय बनी मोक्ष की भूमि गया की स्थिति, पांच दिनों से नहीं उठ रहा कचरा

नगर निकाय कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। सड़क पर कचरा पसरने के कारण आवागमन में भी परेशानी हो रही है। नगर आयुक्‍त ने कहा है कि दो दिन बाद स्थिति ठीक होगी।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:07 AM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:07 AM (IST)
Municipal Staff Strike: नारकीय बनी मोक्ष की भूमि गया की स्थिति, पांच दिनों से नहीं उठ रहा कचरा
गया की मुख्‍य सड़क पर लगा कचरे का अंबार। जागरण

गया, जागरण संवाददाता। 12 सूत्री मांग को लेकर नगर निगम कर्मियों की पांचवें दिन भी हड़ताल जारी है। इसके कारण शहर में जगह-जगह पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। इससे आम लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है। क्योंकि पांच दिनों में सड़क पर करीब 1500 टन कचरा पसरा हुआ है। जिससे लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है। शहर से प्रत्येक दिन 288 टन कचरा निकलता है। जिसमें करीब 1100 सफाई कर्मी लगते हैं। इसके अलावा 200 सफाई वाहन कभी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कचरे का उठाव नहीं होने से शहर की सूरत बिगड़ती जा रही है। अगर एक-दो दिन कचरे का उठाव नहीं हुआ तो शहर में बीमारियां  फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

कचरे से भरा पड़ा है डस्टबिन

पांच दिनों से कचरे का उठाव नहीं होने से घरों में नगर निगम द्वारा दिया गया डस्टबिन कचरे से भरा पड़ा हुआ है। क्योंकि डोर टू डोर कचरे का उठाव नहीं हो रहा है। जबकि प्रत्येक दिन शहर में सीटी बजा कर डोर टू डोर कचरे के उठाव हो रहा था। डस्टबिन में कचरे से बदबू निकलने के कारण लोगों ने डस्टबिन को घर से बाहर रख दिए हैं। इससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

निगम कर्मी प्रत्येक दिन कर रहे हैं प्रदर्शन

निगम कर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रत्येक दिन शहर में प्रदर्शन कर रहे हैं। शहर के स्टेशन रोड स्थित नगर निगम के स्टोर से प्रदर्शन प्रारंभ कर नगर निगम कार्यालय पहुंचते हैं। जहां पूरे दिन कार्यालय परिसर में धरना एवं प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण नगर निगम कार्यालय आज पांच दिनों से बंद रहेगा। जिससे आम आदमियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर आयुक्‍त सावन कुमार ने बताया कि 12 सूत्री मांग को लेकर निगम कर्मी का हड़ताल पूरे राज्य में है। हड़ताल समाप्त करने के लिए राज्य स्तर पर वार्ता चल रही है। फिर भी सफाई व्यवस्था बनाने को लेकर कार योजना तैयार की जा रहे हैं। फिर दो दिन के बाद वैकल्पिक व्यवस्था सफाई कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी