कोरोना को हराने के लिए नगर निगम ने कसी कमर

गया। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। इससे गया शहर भी अछूता नहीं है। शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में पटना के बाद संक्रमण के मामले में गया दूसरे स्थान पर है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। निगम में कोरोना वायरस को देखते हुए कई कार्ययोजना तैयार की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 07:49 PM (IST)
कोरोना को हराने के लिए नगर निगम ने कसी कमर
कोरोना को हराने के लिए नगर निगम ने कसी कमर

गया। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। इससे गया शहर भी अछूता नहीं है। शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है। राज्य में पटना के बाद संक्रमण के मामले में गया दूसरे स्थान पर है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। निगम में कोरोना वायरस को देखते हुए कई कार्ययोजना तैयार की गई है।

इसी क्रम में शुक्रवार को मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद दीपक कुमार चंद्रवंशी, धमेंद्र कुमार समेत कई नगर निगम पदाधिकारी सड़क पर उतरे। वायरस को रोकने के लिए दवा का छिड़काव शुरु किया गया। अभियान का शुभारंभ स्टेशन रोड स्थित निगम स्टोर से किया गया। शहर में कई स्थानों पर घूम-घूम कर घरों को सैनिटाइज करने के साथ कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। जहां मेयर ने कहा कि कोरोना में नगर निगम के कर्मी पूरी लगन के साथ काम कर रहे है। बिना डर-भय के प्रत्येक दिन साफ-सफाई का काम कर रहे है। जो काफी सराहनीय है। वहीं डिप्टी मेयर ने कहा कि शहर से कोरोना वायरस को भगाने में नगर निगम पूरी तरह से तैयार है। प्रत्येक घरों को सैनिटाइज के साथ चूना और ब्लीचिग पाउडर का छिड़काव प्रत्येक दिन किया जाएगा। शहर के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। घरों में रहे सुरक्षित रहे। बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले।

--------------

अभियान में चल रहा था कई सैनिटाइज वाहन

अभियान में कई सैनिटाइज वाहन चल रहे थे। जो घरों को सैनिटाइज कर रहे थे। वाहन पर सैनिटाइज करने के लिए मशीन लगा था। कोरोना वायरस को नष्ट करने के लिए पानी में केमिकल मिलाकर सैनिटाइज किया जा रहा था। अभियान के तहत घरों एवं दुकानें को सैनिटाइज किया जा रहा था। जिसमें स्टेशन रोड, बाटा मोड़, टिकारी रोड, स्वराजपुरी रोड, जीबी रोड, गुरुद्वारा रोड, केपी रोड, सहित कई जगहों पर सैनिटाइज किया गया।

----------------

मास्क का भी किया गया वितरण

अभियान के तहत स्लम क्षेत्रों में मास्क का वितरण किया गया। साथ ही गरीबों के बीच भी मास्क का वितरण किया जा रहा था। वहीं कोरोना वासरस से बचाव को लेकर कई टिप्स दिये जा रहे थे। डिप्टी मेयर ने कहा कि दो गज की दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का हर हाल में ख्याल रखना पड़ेगा। साथ ही जिनमें कोई लक्षण दिख रहे है वे जांच जरूर कराएं। सबके सहयोग से ही हम कोरोना चेन तोड़ सकेंगे।

chat bot
आपका साथी