Rohtas: पंचायत को राष्‍ट्रीय पहचान दिलाने वाले मुखिया सिकंदर सिंह का निधन, लखनउ में ली अंतिम सांस

रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड की विशेनिकला पंचायत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले मुखिया सिकंदर सिंह का निधन हो गया। इसी वर्ष 24 अप्रैल को पंचायत को पुरस्‍कार मिला था। वे लीवर की बीमारी से पीड़‍ित थे। एसजीपीजीआई लखनऊ में उनका इलाज चल रहा था।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:52 PM (IST)
Rohtas: पंचायत को राष्‍ट्रीय पहचान दिलाने वाले मुखिया सिकंदर सिंह का निधन, लखनउ में ली अंतिम सांस
दिवंगत मुखिया सिकंदर सिंह की फाइल फोटो

डेहरी ऑन सोन (रोहतास), संवाद सहयोगी । डेहरी अनुमंडल के अकोढ़ीगोला प्रखंड की विशेनिकला पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले मुखिया सिकंदर सिंह (50) का निधन सोमवार की रात एसजीपीजीआइ लखनऊ में हो गया । वे लिवर की बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन से पंचायतवासी शोकाकुल है। बीते 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के मौके पर इस पंचायत को ग्राम पंचायत विकास योजना में बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। उनके लखनउ में भर्ती रहने के कारण पुरस्कार प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान ने ग्रहण किया था।

जनता की सेवा के लिए थे समर्पित 

प्रखंड प्रमुख ने बताया कि विशेनिकला पंचायत का मुखिया बनने के बाद उन्होंने इस पंचायत के लोगों को बेहतर ग्रामीण सुविधा उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभाई। पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया। कार्यों में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन सेवाएं प्रदान कराने के लिए अहम कार्य किया। वहां लोगो को मिलनेवाली सारी सुविधाएं निश्चित समय पर उपलब्ध हो इसपर नजर रखते रहे। निर्धारित समय पर वार्ड सदस्यों की बैठक कर समस्यायों पर चर्चा कर योजना बना उनका समाधान किया। ग्रामीणों को पीसीसी सड़क, नली गली, शौचालय, पीएम आवास, पेंशन जैसे कार्यो को समय से पूरा कराया।सभी योजनाओं की ऑडिट करा व इसकी सूचना पंचायती राज मंत्रालय को ससमय भेजी थी। इसके कारण उनकी पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया।

उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए मिला था पुरस्‍कार  

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवम  पंचायती राज मंत्री ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 उत्कृष्ट कार्य के लिए मूल्यांकन वर्ष 2019-20 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार एवम अकोधिगोल पंचायत समिति को मूल्यांकन वर्ष 2019-20 के लिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मानित किया जाएगाउनके निधन पर पंचायत में शोक का माहौल है। प्रखंड प्रमुख संतोष पासवान ने कहा कि वे पंचायत व समाज की बेहतरी के लिए सदैव समर्पित रहे। जिप सदस्य नीतू सिंह ने  उनके असामयिक निधन से अकोढ़ीगोला प्रखंड को बड़ी क्षति बताया। बीडीओ कुंदन कुमार ने कहा कि वह सभी की भलाई के लिए प्रयासरत रहते थे ।

chat bot
आपका साथी