नेयामतपुर आश्रम के ऐतिहासिक महत्व से अवगत हुए सांसद

गया शुक्रवार को देर शाम गया के सांसद विजय मांझी बेलागंज के ऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम पहुचे। जहां आश्रम कमेटी की ओर से स्थानीय नेता राजेंद्र राम ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:55 PM (IST)
नेयामतपुर आश्रम के ऐतिहासिक महत्व से अवगत हुए सांसद
नेयामतपुर आश्रम के ऐतिहासिक महत्व से अवगत हुए सांसद

गया : शुक्रवार को देर शाम गया के सांसद विजय मांझी बेलागंज के ऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम पहुचे। जहां आश्रम कमेटी की ओर से स्थानीय नेता राजेंद्र राम ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। सांसद ने आश्रम के ऐतिहासिक महत्व और प0 यदुनंदन शर्मा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की । जानकारी देते हुए आश्रम समिति के संयोजक रविशंकर कुमार ने बताया कि यह देश का ऐतिहासिक धरोहर है। जहां से देश के आजादी और किसान आंदोलन का रूपरेखा महान स्वतंत्रता सेनानी सह राष्ट्रीय किसान नेता प0 यदुनंदन शर्मा के नेतृत्व में तय की जाती थी। यह आश्रम शर्मा जी कर्मभूमि के साथ साथ उनकी मृत्यु उपरांत यही अंतिम संस्कार हुआ था। अंग्रेजों के द्वारा कई बार इस आश्रम पर हमला किया था।सांसद ने इतने महत्वपूर्ण स्थान की उपेक्षा पर चिता जाहिर करते हुए कहा कि जिस महापुरुष ने देश और किसानों के अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया उनके कर्मस्थली जर्जर हालत में हो यह चिता का विषय है।इसके विकास और संरक्षण हम सभी को मिलजुलकर प्रयास करना होगा।

सांसद को बताया गया कि हाल ही में समिति के सदस्यों के द्वारा मुख्यमंत्री को इसके विकास के लिए पत्र लिखा गया था जिस पर्यटन विभाग ने संज्ञान लिया है और इसके विकास के लिए क्या किया जा सकता इसकी पूरी जानकारी बीडीओ के माध्यम से मांगी गई है। जिसको लेकर बीडीओ कुन्दन कुमार ने आश्रम का तत्काल दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत हुए और अपने अधिकार क्षेत्र के संसाधनों से चबूतरा निर्माण, फेबरब्लाक सोलिग कराने के लिए कार्य शुरू कराया है। सांसद ने कहा मैं अपने सांसद मद से भी जो भी संभव होगा विकास के लिए राशि आवंटित करूंगा। साथ ही लोकसभा के आगामी सत्र में इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के आवाज उठाउंगा। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग, जिलाधिकारी से भी विकास के लिए बात की जाएगी। सांसद इस आश्वासन के लिए लोगों ने आभार प्रकट किया है। इस मौके आश्रम समिति के संयोजक रविशंकर कुमार, पूर्व शिक्षक सियाशरण सिंह, बबून जी, नागेंद्र कुमार, राजेश कुमार, मुन्ना जी, चंदन कुमार, मोहित त्रिपाठी, बब्लू कुमार, शुभम कुमार, संतोष कुमार, रवीश कुमार, कुणाल कुमार, सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी