राजफाश : महिला के अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी सास, इसलिए की गई थी हत्या

गया। नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोतरायन गांव में स्व. जगदीश माहतो की 65 वर्षीया विधवा सुदमिया देवी हत्याकांड का राजफाश हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:51 PM (IST)
राजफाश : महिला के अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी सास, इसलिए की गई थी हत्या
राजफाश : महिला के अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी सास, इसलिए की गई थी हत्या

गया। नारदीगंज थाना क्षेत्र के गोतरायन गांव में स्व. जगदीश माहतो की 65 वर्षीया विधवा सुदमिया देवी हत्याकांड का राजफाश हो गया है। मृतका का शव उसके घर के कमरे में दफन किया गया था। कंकाल के रूप में पुलिस ने बरामद किया था। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने गुरुवार को नारदीगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूरे रहस्य से पर्दा उठाया। बताया कि मृतका की बहू ममता कुमारी का अवैध संबंध था,जिसका विरोध करने पर हत्या की गई। महिला के प्रेमी मुफस्सिल थाना के पिटू कुूमार और उसके तीन दोस्तों ने गला दबाकर तीन माह पूर्व वृद्धा की हत्या किया था। सभी ने मिलकर शव को घर में दफना दिया था। थानाध्यक्ष के अनुसार मृतका की बहू ममता कुमारी ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में अपनी सास की हत्या से पर्दा उठाया। ममता ने ही हत्या में खुद के अलावा चार लोगों को नाम बताई। जिसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना निवासी पिटू कुमार और पिटू का तीन दोस्त शामिल है। तीन माह पूर्व पिटू कुमार महिला के घर गया था। उसका तीन दोस्त भी साथ में था। रात में सास ने बहू को युवकों के साथ आपत्तिजनक हाल में देख ली। सास शोर-शराबा करने लगी तब सभी ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद साड़ी में शव को लपेटकर कमरे के अंदर दफन कर दिया। महिला के अनुसार उस घटना के बाद भी प्रेमी पिटू व उसका दोस्त घर आया करता था। महिला ने यह भी बताया कि पति विजय प्रसाद उर्फ हरिहर प्रसाद दिल्ली से लौटने पर मां के बारे में पूछताछ किया था। तब उसने पति को बताया कि झगड़ा होने के बाद मारकर कमरे में दफन कर दिया है। गांव वालों को बता दिए हैं कि वह तीर्थस्थल गई हैं। इसके बाद पति ने किसी को जानकारी देने से मना कर दिया था। उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी 2021 को गोतरायन गांव मे सुदमियां देवी का शव कंकाल के रूप में उसके कमरे में दफन किया हुआ पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में मृतका की पुत्री गीता देवी के बयान पर चार लोगों को आरोपित किया गया। जिसमें अपने भाई विजय प्रसाद उर्फ हरिहर प्रसाद,भाभी ममता कुमारी के अलावा भाभी के पिता सीताराम माहतो व भाई अवधेश प्रसाद को आरोपित किया गया था। पुलिस ने विजय प्रसाद उर्फ हरिहर प्रसाद व उसकी ममता कुमारी को जेल भेज दिया है। वही आरोपित ममता कुमारी के स्वीकृति वयान में घटना का खुलासा करने पर 24 जनवरी 2021 को उसके प्रेमी मुफस्सिल थाना के अकौना निवासी पिटू कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया मामले का अनुसंधान किया जा रहा है,वैसे इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी