कैमूर में सात लाख से अधिक लोगों को लगा टीका, अब नहीं एक भी कोरोना संक्रमित; वैक्‍सीनेशन जारी

कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी पूरी कर रहा है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण का लाभ देने का भी कार्य जारी है। फिलहाल जिले में टीकाकरण की गति बढ़ी है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 03:43 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 03:43 PM (IST)
कैमूर में सात लाख से अधिक लोगों को लगा टीका, अब नहीं एक भी कोरोना संक्रमित; वैक्‍सीनेशन जारी
कोरोना का टीका लगवाती युवती। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, भभुआ। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारी पूरी कर रहा है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण का लाभ देने का भी कार्य जारी है। फिलहाल जिले में टीकाकरण की गति बढ़ी है। लोगों को टीका देने के लिए समय-समय पर टीकाकरण महाअभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंच कर टीका ले रहे हैं। कुछ लोग पहला डोज लेकर दूसरा डोज लेने में रुचि नहीं ले रहे। इसको लेकर प्रशासन द्वारा लोगों से यह अपील भी की जा रही है कि वे दूसरा डोज का टीका अवश्य लें। तभी कोरोना से जंग जीती जा सकती है।

बीते दिनों टीकाकरण महाअभियान में 75 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन लक्ष्य से कुछ कम 68 हजार लोगों को टीका लगाया गया। इसमें रामगढ़ प्रखंड में टीकाकरण का लक्ष्य पुरा भी हो गया। अन्य प्रखंडों में लक्ष्य से कुछ कम लेकिन संतोषजनक टीकाकरण हुआ। हालांकि महाअभियान में भी दूसरा डोज लेने वालों की संख्या कम रही। लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूसरा डोज लेने वालों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक जिले में सात लाख 74 हजार 262 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें सोमवार को 23378 लोगों को टीका लगाया गया।

उधर, कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए सदर अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगभग तैयार हो चुका है। साथ ही अन्य अस्पतालों में भी संसाधन उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। वहीं जिले में कोरोना के मरीज अब नहीं मिल रहे हैं। बीते सोमवार को 2247 लोगों की हुई जांच में कोई कोरोना का मरीज नहीं मिला है। जिले में अब तक 4313 लोग कोरोना के मरीज मिले हैं। अब तक 910369 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई है।

प्रखंडवार टीका लेने वाले लोगों की संख्या

अधौरा - 9161 भभुआ - 156782 भगवानपुर - 45283 चैनपुर - 68413 चांद - 60530 दुर्गावती - 64904 कुदरा - 83247 मोहनियां - 104233 नुआंव - 51995 रामगढ़ - 80066 रामपुर - 45102
chat bot
आपका साथी