मतांतरण को रोकने के लिए पंचायत स्तर पर बनाएंगे निगरानी समिति

गया हिदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि गया एक धार्मिक और पौराणिक शहर है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:27 PM (IST)
मतांतरण को रोकने के लिए पंचायत स्तर पर बनाएंगे निगरानी समिति
मतांतरण को रोकने के लिए पंचायत स्तर पर बनाएंगे निगरानी समिति

गया : हिदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं जिलाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि गया एक धार्मिक और पौराणिक शहर है। यहां की संस्कृति, सभ्यता और आस्था को समाप्त करने के लिए ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग लगे हैं। बीते दिनों तक गया के खिरियावां पंचायत के दुबहल के बाजितपुर व बेलवा टांड टोला में मिशनरी से जुड़े लोग सक्रिय है। इस टोला में महादलित परिवार जो अशिक्षित और गरीब है, उन्हें प्रलोभन देकर ईसाई मिशनरी से जोड़ रहे हैं। मंच के पदाधिकारी को जब से मतांतरण करने की जानकारी मिली है। लगातार वहां के लोगों को समझा कर घर वापसी करने में लगे हैं। इसे लेकर दुबहल में बैठकें हुई है। दुबहल में लोगों को बताया गया कि मतांतरण आने वाले समस्या में ग्रामीणों के लिए घात बन सकता है। इसलिए इसे रोकने में सहयोग करें। कुछ महादलित परिवार पुन: घर लौटे हैं। उन्हें संगठन की ओर से अंग वस्त्र और हनुमान जी का लाकेट देकर सम्मानित किया गया है। पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में जो लोग मतांतरण हुए वे लोग भी पुन: घर लौटेंगे। ऐसा प्रयास किया जा रहा है। गया जिले के प्रत्येक पंचायत स्तर पर संगठन निगरानी समिति बनाई जा रही है। जहां ईसाई मिशनरी जुड़े लोगों पर निगरानी रखेगी। जबरन मतांतरण कराने पर विरोध करने की तैयारी की गई है। मंच के पदाधिकारी ने कहा कि कुछ राजनीति दल के सेक्लुर नेता मतांतरण पर ईसाई का पक्ष ले रहे हैं। उसकी भाषा बोल रहे हैं। वे लोग मतांतरण को बढ़ा दे रहे हैं। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार मतांतरण और लव जेहाद को लेकर कड़ा कानून बनाए। मतांतरण कराने वालो पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी