नगर परिषद डेहरी डालमियानगर में दीवारों पर उकेरी गई आकर्षक पेंटिग

डेहरी डालमियानगर नगर परिषद कार्यालय की सूरत देख आप भी हैरान हो जाएंगे। अब एंट्री गेट से ऑफिस आने के बाद दीवारों पर उकेरी गई सुंदर पेंटिग आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेगी। इस प्रयास की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:17 PM (IST)
नगर परिषद डेहरी डालमियानगर में दीवारों पर उकेरी गई आकर्षक पेंटिग
नगर परिषद डेहरी डालमियानगर में दीवारों पर उकेरी गई आकर्षक पेंटिग

गया।. डेहरी डालमियानगर नगर परिषद कार्यालय की सूरत देख आप भी हैरान हो जाएंगे। अब एंट्री गेट से ऑफिस आने के बाद दीवारों पर उकेरी गई सुंदर पेंटिग आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेगी। इस प्रयास की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है। आलम ऐसा कि शहर के युवा यहां आने के बाद इन खूबसूरत दीवारों के साथ सेल्फी लेने का लोभ संवरण नहीं कर पाते और यहां उकेरी गई आकर्षक मिथिला पेंटिग के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

नगर परिषद की मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने कहा कि राज्य में स्वच्छता के मामले में डेहरी नगर परिषद पहले पायदान पर रहा है. अब उसकी ख्याति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह इलाका आजादी के पहले भी अपने प्राकृतिक सौंदर्य और आबोहवा के कारण प्रवासियों में काफी प्रसिद्ध रहा था। डालमियानगर उद्योग समूह के संचालन के दौरान पूरे देश के लोग यहां रहते थे। जबकि बंगाली समुदाय के लोग यहां सिर्फ सोन की प्रसिद्ध रोहू समेत अन्य मछली खाने के लिए अपना रेस्ट हाउस तक बनवाए हुए थे। उन्होंने कहा कि इस शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इस तरह की पहल की जा रही है।शहर के ऐतिहासिक स्थलों के अलावा इतिहास को सहेजने के लिए प्रयास किया जा रहा है. जिससे बाहर के पर्यटकों को भी पूरा इलाका आकर्षित कर सके। उन्होंने कहा कि डेहरी शहर में शेरशाह सूरी का बनाया पुल, देश के सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज, डेढ़ सौ साल से अधिक पुराना एनीकट सोन बराज के साथ ही डालमियानगर इलाका पूरे देश में प्रसिद्धि प्राप्त की है.

chat bot
आपका साथी