डालमियानगर में भी देखने को मिलेगी मिथिला और मधुबनी पेंटिंग, यहां आकर तो देखिए कितनी खूबसूरत हैं दीवारें

डेहरी शहर में शेरशाह सूरी का बनाया पुल देश के सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज डेढ़ सौ साल से अधिक पुराना एनीकट सोन बराज के साथ ही डालमियानगर इलाका पूरे देश में प्रसिद्धि और ख्याती प्राप्त है। स्मार्ट सिटी बनाने की पहल की जा रही है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 01:21 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 01:21 PM (IST)
डालमियानगर में भी देखने को मिलेगी मिथिला और मधुबनी पेंटिंग, यहां आकर तो देखिए कितनी खूबसूरत हैं दीवारें
डेहरी डालमियानगर नगर परिषद कार्यालय की दीवारों पर की गई पेंटिंग। जागरण।

संवाद सहयोगी, डेहरी-ऑन-सोन (सासाराम)। डेहरी डालमियानगर नगर परिषद कार्यालय की सूरत देख आप भी हैरान हो जाएंगे। अब एंट्री गेट से ऑफिस आने के बाद दीवारों पर उकेरी गई सुंदर पेंटिंग आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेगी। इस प्रयास की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है।

आलम ऐसा कि शहर के युवा यहां आने के बाद इन खूबसूरत दीवारों के साथ सेल्फी लेने का लोभ संवरण नहीं कर पाते और यहां उकेरी गई आकर्षक मिथिला पेंटिंग के साथ सेल्फी ले रहे हैं। नगर परिषद की मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने कहा कि पूरे बिहार में डेहरी नप की ख्याति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह स्वच्छता में सूबे में एक  नंबर पर रहा है। उन्होंने कहा कि यह इलाका आजादी के पहले भी अपने प्राकृतिक सौंदर्य और आबोहवा के कारण प्रवासियों में काफी प्रसिद्ध रहा था। डालमियानगर उद्योग समूह के संचालन के दौरान पूरे देश के लोग यहां रहते थे, जबकि बंगाली समुदाय के लोग यहां सिर्फ सोन की प्रसिद्ध रोहू समेत अन्य मछली खाने के लिए अपना रेस्ट हाउस तक बनवाए हुए थे। उन्होंने कहा कि इस शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए पहल की जा रही है।

शहर के ऐतिहासिक स्थलों के अलावा इतिहास को सहेजने के लिए प्रयास किया जा रहा है.।जिससे बाहर के पर्यटकों को भी पूरा इलाका आकर्षित कर सके। उन्होंने कहा कि डेहरी शहर में शेरशाह सूरी का बनाया पुल, देश के सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज, डेढ़ सौ साल से अधिक पुराना एनीकट सोन बराज के साथ ही डालमियानगर इलाका पूरे देश में प्रसिद्धि और ख्याती प्राप्त है। उन्होंने आमलोगों से शहर के विकास के लिए सहयोग मांगा है. कहा कि इसके बिना शहर के विकास का सपना अधूरा रह जाएगा।

chat bot
आपका साथी