लापता महिला का शव कुआं से बरामद

गया। टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोला बीघा गांव के जिस महिला के लापता होने की प्राथमिकी उसके पति ने दर्ज कराई थी उस महिला का शव गुरुवार को गांव के बधार स्थित एक कुआं में मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 12:27 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 12:27 AM (IST)
लापता महिला का शव कुआं से बरामद
लापता महिला का शव कुआं से बरामद

गया। टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोला बीघा गांव के जिस महिला के लापता होने की प्राथमिकी उसके पति ने दर्ज कराई थी, उस महिला का शव गुरुवार को गांव के बधार स्थित एक कुआं में मिला। शव को सुबह बधार में घूमने गए ग्रामीणों ने देखा और गांव में सूचित किया। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों ने महिला की पहचान गांव के रामाकांत यादव की 32 वर्षीय पत्नी जीरा देवी उर्फ मंजू देवी के रूप में की। घटना की सूचना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल रंजन के नेतृत्व में पुलिस दल घटना स्थल पहुंचकर शव की पहचान के आधार पर इसकी सूचना मृतका के पति को दी। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी न तो उसका पति आया और न ही ससुराल के अन्य लोग। इसी बीच घटना की सूचना पर मृतका के मायके चाकंद थानांतर्गत मुरकटा गांव से उसका भाई राजू यादव आ पहुंचा। जिसके बाद राजू की सहमति के बाद पुलिस ने शव को कुआं से बाहर निकलवाया। इस बीच मृतका के भाई द्वारा बहनोई पर हत्या का आरोप के बीच काफी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गया भेजा। थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि बुधवार को उक्त महिला के गायब होने की लिखित सूचना पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। मृत महिला के भाई ने उसके पति और ससुराल वालों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका रामाकांत की दूसरी पत्नी थी। लगभग एक दशक पूर्व उसकी पहली पत्नी अपनी इहलीला समाप्त कर ली थी। इसके बाद रामाकांत मंजू देवी से दूसरी शादी किया था। कुछ दिन पूर्व ही घरेलू हिसा को लेकर पंचायती भी हुई थी। पति रामाकांत ने पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में मंजू के मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त होने का भी उल्लेख किया है।

बहरहाल पत्नी के गायब होने की पति द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराना, 24 घंटे बाद उसका शव कुआं से बरामद होना और शव मिलने की सूचना के बाद भी पति सहित किसी स्वजन का सामने नहीं आना अपने आप के कई सवाल खड़ा कर रहा है।

chat bot
आपका साथी