खाना लेकर लौट रहे दो युवकों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, रोहतास में चल रहा इलाज

रोहतास नगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात बाइक सवार दो युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक युवक को दो जबकि दूसरे को पांच गोलियां लगी हैं। दोनों का निजी अस्‍पताल में इलाज कराया जा रहा है।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 12:51 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 12:51 PM (IST)
खाना लेकर लौट रहे दो युवकों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, रोहतास में चल रहा इलाज
सासाराम के अस्‍पताल में घटना का जायजा लेने पहुंची पुलिस। जागरण

सासाराम (रोहतास), जागरण संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के प्रकाश पेट्रोल पंप सर्विस स्टेशन के पास सोमवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग (Indiscriminate Firing) कर बाइक सवार दो युवकों को गोली मार घायल कर दिया।दोनों युवक होटल से खाना लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से रफत परवजे और राजेश कुमार घाल हो गए। दोनों की हालत चिंताजनक बनी है। शहर के एक निजी अस्‍पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांंच कर रही है। 

एक के सिर और गर्दन में दूसरे के छाती, पेट और हाथ में लगी है गोली 

जानकारी के अनुसार यह घटना रात नौ बजे के आसपास की है। रफत परवजे और राजेश शहर के बौलिया मोड़ स्थित एक होटल से खाना लेकर एक ही बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारी दी।  चिकित्सक डाॅ. जीतेंद्र मौर्या के अनुसार रफत परवेज के सिर और गर्दन में गोली लगी है। बाइक पर सवार दूसरे युवक राजेश कुमार को पांच गोली लगी है। चिकित्सक के अनुसार उसकी छाती, पेट, और दोनों हाथ में गोली लगी है। दोनों इलाज किया जा रहा है। घायलों की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- तिलक समारोह में रातभर नर्तकियों के ठुमके पर झूमते रहे लोग, खूब गरजे बंदूक, नवादा की घटना

कुछ दिन पहले राजेश का हुआ था विवाद  

सूत्रों के अनुसार रफत परवेज पेशे से पेंटर है। उसकी दुकान प्रकाश पट्रोल पंप सर्विस स्टेशन के सामने स्थित ऑटो एजेंसी के बगल में है। वहीं पास में ही राजेश की पान की दुकान है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले पान दुकानदार राजेश की कुछ बदमाशों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बदमाशों ने उसे देखलेने की धमकी दिया था। वह मूल रूप से नटवार थाना के भलुनीधाम का रहने वाला हैं वहीं रफत परवेज न्यू ऐरिया मोहल्ला में रहता है।

गोली लगने के बावजूद बाइक चलाते पहुंचे घर  

स्‍वजनों ने बताया कि गोली लगने के बाद भी दोनों युवक कुछ ही दूरी पर स्थित अपने घर पर बाइक चलाते हुए हुए पहुंचे। उन्‍हें खून से लथपथ देख परिवार के लेाग सन्‍न रह गए। सारी बात जानने के बाद पहले दोनों को सदर अस्‍पताल ले गए। वहां से उन्‍हें रेफर कर दिया गया। पु‍लिस को भी घटना की जानकारी दी गई। 

chat bot
आपका साथी