नगर में ई-रिक्शा चला रहे नाबालिग, कैमूर में आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं, यात्रियों की जान को खतरा

वाहनों की जांच के लिए लगातार अभियान चल रहा है। लाकडाउन के चलते नगर में ई-रिक्शा की जांच नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब भभुआ नगर की सड़क पर भी वाहनों की जांच शीघ्र शुरू होगी। पकड़े जाने पर कार्रवाई का भी प्रावधान है।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 01:05 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:05 PM (IST)
नगर में ई-रिक्शा चला रहे नाबालिग, कैमूर में आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं, यात्रियों की जान को खतरा
नाबालिग चला रहे ई रिक्‍शा, खतरे में जान। जागरण।

जागरण संवाददाता, भभुआ। कैमूर जिले की सड़कों पर वाहन चालकों से यातायात नियम का अनुपालन कराने व ओवरलोङ्क्षडग रोकने के लिए परिवहन विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है। इसके लिए जिले के मोहनियां अनुमंडल से होकर गुजरी एनएच दो के अलावा अन्य प्रखंडों की सड़कों पर वाहनों की जांच की जा रही है। कभी-कभी बाइक जांच भी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस व परिवहन विभाग दोनों के स्तर से की जाती है। लेकिन, किसी के द्वारा ई-रिक्शा की जांच नहीं की जा रही है।

ई-रिक्शा से किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है, क्योंकि भभुआ नगर की सड़कों पर चल रहे अधिकांश ई-रिक्शे को नाबालिग चला रहे हैं। इनके पास न लाइसेंस है और न ही वाहन चलाने की दक्षता। इन नाबालिग चालकों को यातायात नियम के बारे में भी कुछ नहीं पता। इससे ये सड़क पर अपने मन मुताबिक ई-रिक्शा चला रहे हैं। जहां मन वहीं रोक कर यात्री बैठाने लगते हैं और बीच सड़क पर ही रोक की यात्रियों को उतारने भी लगते हैं। बाजार में ई-रिक्शा काफी तेज गति से चलाते हैं।

इसके चलते आए दिन किसी दूसरे वाहन में टक्कर मारना और ई-रिक्शा को पलटते देखा जा रहा है। इसके चलते ई-रिक्शा पर बैठे यात्रियों की जान को खतरा भी है। सबसे आश्चर्य की बात है कि नगर की सड़कों पर दिन भर नाबालिग ई-रिक्शा चलाते हैं और पुलिस प्रशासन की नजर भी पड़ती है। लेकिन कोई कुछ नहीं बोलता। जबकि नाबालिग चालकों को वाहन चलाते पकड़े जाने पर कार्रवाई का भी प्रावधान है।

लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हो रहा। इसके चलते नगर में ई-रिक्शा चलाने वाले नाबालिग चालकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस संबंध में डीटीओ रामबाबू ने कहा कि वाहनों की जांच के लिए लगातार अभियान चल रहा है। लाकडाउन के चलते नगर में ई-रिक्शा की जांच नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब भभुआ नगर की सड़क पर भी वाहनों की जांच शीघ्र शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी