डोभी में कोविड वैक्सीन महाअभियान को लेकर बीडीओ ने की बैठक

रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रखंड कार्यालय कक्ष में सभी विभाग के अधिकारी के साथ बैठक किए। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 के वैक्सीन का महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमे छूटे हुए सभी लोगों को वैक्सीन देने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:07 PM (IST)
डोभी में कोविड वैक्सीन महाअभियान को लेकर बीडीओ ने की बैठक
डोभी में कोविड वैक्सीन महाअभियान को लेकर बीडीओ ने की बैठक

संवाद सूत्र,डोभी : रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रखंड कार्यालय कक्ष में सभी विभाग के अधिकारी के साथ बैठक किए। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 के वैक्सीन का महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमे छूटे हुए सभी लोगों को वैक्सीन देने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने सभी को बताया कि प्रखंड क्षेत्र में तीन दर्जन जगहों पर कैंप लगाया जाएगा। गांव के सभी लोग को जागृत करने का कार्य जीविका के महिला और आशा कार्यकर्ता को दिया गया है। जीविका के बीपीएम साकेत नंदन तिवारी को निर्देश दिया गया कि महिला समूह की महिलाओं वैक्सिनेशन की सूचना घर-घर जाकर देने की जिम्मेवारी दी गई है।पीएचसी प्रभारी डा. ऋषिकेश कुमार ने बताया कि सुबह से ही कैंप पर एएनएम की तैनाती और वैक्सीन की उपलब्धता करा दिया जाएगा। बैठक में सीओ व बीइओ महाभियान के मानिटरिग करने का निर्देश दिया गया। कैंप में पहला व दूसरा वैक्सिन का डोज दिया जाएगा। 22 पंचायतों में विशेष टीकाकरण अभियान आज संवाद सहयोगी, टिकारी: जिला पदाधिकारी के निर्देश पर टीकाकरण के विशेष अभियान के तहत सोमवार को प्रखंड के 22 पंचायतों में 40 स्थानों पर वैक्सिनेशन कैंप लगाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कैंप में एएनएम और जीएनएम के साथ डाटा इंट्री आपरेटर और नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ वैक्सिनेशन के दौरान कैंप एरिया के ग्रामीणों को वैक्सिन लेने को लेकर जागरूक करने के लिए जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलेटर, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, विकास मित्र, ग्राम कचहरी सचिव एवं टोला सेवकों को लगाया गया है। इस संबंध में बीडीओ वेद प्रकाश ने बताया कि सभी कैंपों में प्रात: 8 बजे टीकाकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा जो अपराह्न 5 बजे समाप्त होगा। कैंप में 18 वर्ष से ऊपर उम्र वालों को वैक्सिन का प्रथम एवं दूसरा डोज देने की व्यवस्था की गई है। वैक्सिन लेने के लिए लोगों को अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ ले जाना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी