Bihar: गया में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ सड़क की सफाई की

मंगलवार को मेयर वीरेंद्र कुमार डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव नगर आयुक्त सावन कुमार श्री विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल सदस्य महेश लाल गुप्त सहित कई पार्षदों ने सफाई कार्य विष्णुपद मंदिर परिषद से प्रारंभ किया।

By Prashant KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 01:46 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 01:46 PM (IST)
Bihar: गया में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ सड़क की सफाई की
विष्णु पद क्षेत्र में सफाई करते मेयर, नगर आयुक्‍त व अन्‍य। जागरण।

जागरण संवाददाता, गया। निगम कर्मियों के हड़ताल के कारण गया शहर के गली एवं सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। जिसके कारण लोगों को चलने में परेशानी की सामना करना पढ़ रहा है। शहर की सफाई को लेकर सोमवार को मेयर वीरेंद्र कुमार की देखरेख में एक बैठक हुई थी। जिसमें सफाई व्यवस्था को शुरू करने को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था पर काययोजना बनी थी। उसी के तहत मंगलवार को मेयर वीरेंद्र कुमार डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव नगर आयुक्त सावन कुमार श्री विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल सदस्य महेश लाल गुप्त सहित कई पार्षदों ने सफाई कार्य विष्णुपद मंदिर परिषद से प्रारंभ किया। उक्त लोगों के द्वारा विष्णुपद मार्ग की सफाई की गई सफाई का कार्य विष्णुपद मंदिर से लेकर चांद चौरा चौराहा तक किया गया। सफाई कार्य में उक्त लोगों के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल थे। डिप्टी मेयर ने कहा कि पितृ पक्ष  कुछ ही दिनों में शुरुआत होने वाला है। जिसमें देश विदेश से तीर्थयात्री गयाजी आते हैं। गंदगी रहने पर तीर्थ यात्रियों के परेशानी होगी। साथ ही शहर के गंदगी का संदेश देश विदेश में जाएंगे। इन सब कारणों को लेकर साफ सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

कचरे से पट गया शहर

आठ दिनों से कचरे का उठाव नहीं होने के कारण शहर के गली एवं सड़कों पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिसके कारण लोगों के आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। घर से लोग कचरा निकाल कर सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। जिसके कारण सड़क पर कचरे का ढेर लगा हुआ है।

बजबजा रहा है कचरा

शहर से प्रत्येक दिन 288 टन कचरा निकलता है। लेकिन 8 दिनों से कचरा का उठाव नहीं होने से शहर में करीब 2000 टन कचरा पसरा हुआ है। बारिश होने के कारण कचरा बजबजा आ रहा है जिससे बदबू निकल रहा है। बदबू निकलने के कारण लोग नाक मुंह ढक कर सड़क पर चल रहे हैं। अगर एक-दो दिनों में कचरे का उठाव नहीं हुआ तो शहर में महामारी फैल सकती है।

chat bot
आपका साथी