अकोल्ही के कई घरों में नहीं हो सकी नल जल योजना से पानी की सप्लाई

गया। प्रखंड की अकोल्ही पंचायत के वार्ड नंबर चार के कई घरों में अब तक नल का जल नहीं पह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:43 PM (IST)
अकोल्ही के कई घरों में नहीं हो सकी नल जल योजना से पानी की सप्लाई
अकोल्ही के कई घरों में नहीं हो सकी नल जल योजना से पानी की सप्लाई

गया। प्रखंड की अकोल्ही पंचायत के वार्ड नंबर चार के कई घरों में अब तक नल का जल नहीं पहुंच सका है। आज भी इस वार्ड के लगभग 70 प्रतिशत घरों में ही नल का जल पहुंच सका है। जबकि शेष घरों के लोगों को शुद्ध पानी सपना बना हुआ है। भीषण गर्मी में हैंडपंप और कुआं जवाब दे चुके हैं। ऐसी स्थिति में लोग पानी के लिए पड़ोस के घरों में जहां नल का जल पहुंच सका है वहां से पानी भरकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। गांव के दीनानाथ सिंह, पिटू जयसवाल, हीरा बाबा आदि ने बताया कि मनमाना तरीके से नल जल योजना का काम कराया गया है। कुछ घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया और कुछ घरों में नहीं दिया गया। जिन घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया उनमें कुछ दिनों तक तो पानी आया और उसके बाद अपने आप बंद हो गया। कई घरों में तो अभी तक पाइप भी नहीं बिछाई गई है। बता दें कि प्रखंड के दो पंचायतों सातों अवंती और अकोल्ही में नल जल की स्थिति की जांच के लिए जिले से टीम भी आई थी। टीम के सदस्यों ने स्थिति को संतोषजनक बताया था। अगले ही दिन उक्त गांवों में जाकर देखा गया तो टीम के कथनी और वास्तविक स्थिति में काफी विरोधाभास पाया गया। इस बात को गंभीरता से उठाने के बाद भी आज तक कुछ नहीं हो सका। यदि संबंधित पदाधिकारी इस मुद्दे को गंभीरता से लिए होते तो आज इस भीषण गर्मी में आमजन के बीच पानी के लिए समस्या उत्पन्न नहीं होती।

chat bot
आपका साथी