मुंबई में किया गंदा काम, फिर भाग आया बिहार, पीछे-पीछे पहुंची पुलिस ने औरंगाबाद से किया गिरफ्तार

Bihar Crime बिहार के औरंगाबाद के एक युवक ने मुंबई में एक लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म किया। इसके बाद वह बिहार में घर भाग आया। लड़की ने घटना की एफआइआर दर्ज कराई। फिर मुंबई पुलिस ने उसे औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

By Amit AlokEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:57 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:57 AM (IST)
मुंबई में किया गंदा काम, फिर भाग आया बिहार, पीछे-पीछे पहुंची पुलिस ने औरंगाबाद से किया गिरफ्तार
मुंबई में शादी का झांसा दे लड़की से किया गंदा काम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। दुष्कर्म के मामले में मुंबई से फरार आरोपित बुढ़ीबांध रामपुर गांव निवासी शमशेर आलम को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। मुंबई से पहुंची पुलिस ने नबीनगर थाना पुलिस के सहयोग से फरार आरोपित को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया और मुंबई ले जाने की अनुमति मांगी। कोर्ट से उसे मुंबई ले जाने की अनुमित मिली।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुंबई में निजी कंपनी में नौकरी करता है। 14 अप्रैल को मुंबई में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद वह मुंबई से भागकर अपना गांव रामपुर आ गया। मामले में युवती के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद गिरफ्तारी को लेकर मुंबई से पुलिस यहां पहुंची और नबीनगर थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के पहले उसका कोविड जांच कराया गया। जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

chat bot
आपका साथी