पुलिस की छापेमारी में केरोसिन तेल से डीजल बनाने का हुआ पर्दाफाश

गया। फतेहपुर प्रखंड कार्यालय के समीप केरोसिन तेल को केमिकल के माध्यम से डीजल बनाने का बड़ा खुलासा शनिवार की देर रात पुलिस की छापेमारी के बाद हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:51 PM (IST)
पुलिस की छापेमारी में केरोसिन तेल से डीजल बनाने का हुआ पर्दाफाश
पुलिस की छापेमारी में केरोसिन तेल से डीजल बनाने का हुआ पर्दाफाश

गया। फतेहपुर प्रखंड कार्यालय के समीप केरोसिन तेल को केमिकल के माध्यम से डीजल बनाने का बड़ा खुलासा शनिवार की देर रात पुलिस की छापेमारी के बाद हुआ। मोरहे में यह अवैध कारोबार एक दुकान में पिछले दो साल से हो रहा था। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। शनिवार की देर रात थानाध्यक्ष मनोज राम ने मोरहे स्थित एक जेनरल सह किराना दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में केरोसिन तेल, अ‌र्द्धनिर्मित डीजल व केमिकल बरामद किया। साथ ही एक तीन पहिया वाहन पर लदा तेल सहित जब्त किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार द्वारा प्रतिदिन करीब एक हजार लीटर डीजल बनाया जाता था। जिसे आटो के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जाता था। इसके खरीदार छोटे-छोटे दुकानदार थे। जिसे बाजार भाव से दस से बारह रुपए कम कर बेचा जाता था। जानकारी के अनुसार केरोसिन तेल टनकुप्पा व फतेहपुर के पीडीएस दुकानदार सहित झारखंड से खरीददारी किया जाता था। थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली कि मोरहे के पास एक दुकान में केरोसिन तेल उतारा जा रहा है। सूचना के उपरांत छापामारी किया गया। इस दौरान एक आटो पर पांच बड़ा गैलन में रखा तेल बरामद किया गया। वहीं दुकान की जांच की गई तो वहां भी भारी मात्रा में केरोसिन तेल बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान आटो चालक फरार होने में सफल रहा। नकली डीजल बनाने के उद्देश्य ही देर रात में तेल को उतारने का काम हो रहा था। तेल के अलावे केमिकल एवं उपष्कर भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आटो मालिक का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी दल में एसआइ दिलीप सिंह, मुंशी मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी