सरकार ने नहीं सुनी फरियाद तो किसानों ने पेश की मिसाल

संवाद सूत्र, अतरी : जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए बनी सरकार लोगों से किए वाद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 03:23 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 03:23 AM (IST)
सरकार ने नहीं सुनी फरियाद तो किसानों ने पेश की मिसाल
सरकार ने नहीं सुनी फरियाद तो किसानों ने पेश की मिसाल

संवाद सूत्र, अतरी :

जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए बनी सरकार लोगों से किए वादे भूल गई। ऐसे में सरकार के खिलाफ आदोलन करने बजाय अपनी समस्याओं का हल ढूंढ़ने खुद ही ग्रामीण निकले पड़े। मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र सारसु पंचायत के किसान ने श्रमदान कर 2400 एकड़ पर लगी धान की फसल बचाने के लिए मंगुरा नदी पर बांध बना डाला। सबके सामने मिसाल के रूप में सामने आए ये किसान काफी समय से बांध बनाने के लिए प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। बेलदारी, सारसु, पसिया, परोरिया, चादपुरा अइसे सहित कई गावों के किसान रविवार को एकता मुहिम चलाकर मंगुरा नदी पर बाध बना डाला।

किसान धर्मेद्र सिंह, माटो सिंह, जनार्दन सिंह, बिट्टू सिंह, रोहित सिंह, टेनी सिंह, अमरजीत सिंह ने कहा कि दर्जनों गाव के सैकड़ों एकड़ पर लगी धान की फसल अब बच जाएगी। अब सिंचाई के अभाव में फसल नहीं सूखेगी। किसानों को पटवन की चिंता रात-दिन नहीं सताएगी।

वहीं, दरियापुर पंचायत के अभयपुर गाव में लोगों ने भी मिसाल पेश की। श्रमदान कर लोगों ने खुद ही सड़क बना डाली। लोगों ने कहा कि दशकों से क्षेत्र को सड़क नहीं मिली थी। ऐसे में काफी परेशानी हो रही है। संभवतया हर जगह पर सड़क निर्माण के लिए गुहार लगाई पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

रविवार को लोगों ने ठान लिया कि हर हाल में आज खुद अपना रास्ता बनाएंगे। ऐसा ही हुआ जमुआमा सेवतर से अभयपुर गाव तक डेढ़ किलोमीटर मिट्टी डालकर सड़क बना दी गई।

chat bot
आपका साथी