दुर्गा पाठ सह गायत्री महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

गया। कोसमहार गाव के देवी मंदिर कालिका स्थान परिसर में तीन दिवसीय दुर्गा पाठ सह गायत्री महायज्ञ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 05:53 PM (IST)
दुर्गा पाठ सह गायत्री महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय
दुर्गा पाठ सह गायत्री महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

गया। कोसमहार गाव के देवी मंदिर कालिका स्थान परिसर में तीन दिवसीय दुर्गा पाठ सह गायत्री महायज्ञ रविवार से शुरू हुआ। यज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को दुर्गा पाठ के साथ हवन किया गया, जिससे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सुबह से ही मंदिर परिसर में हवन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। दूरदराज से लोग यज्ञ में आहूति देने व प्रवचन सुनने के लिए लोग आ रहे हैं। याज्ञिक ने बताया विश्व शांति के लिए तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। क्षेत्र के लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। यज्ञ के आयोजनकर्ता लखन मिस्त्री, इंद्रदेव राजवंशी, मुखिया आदि ने बताया कि सोमवार शाम भजन-कीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा है। 19 फरवरी को यज्ञ समाप्त हो जाएगा। ग्रामीणों ने यज्ञस्थल व इसके आसपास सुरक्षा तथा यज्ञ के निमित आ रहे लोगों के बेहतर व्यवस्था कर रखा है।

chat bot
आपका साथी