देश में सभी संस्कृति व भाषा को महत्व देना जरूरी

गया। अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 10:56 PM (IST)
देश में सभी संस्कृति व भाषा को महत्व देना जरूरी
देश में सभी संस्कृति व भाषा को महत्व देना जरूरी

गया। अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान से हुई। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के बर्सर डॉ. राजेश कुमार सिंह ने सांस्कृतिक एवं भाषाई विविधता पर प्रकाश डाला। कहा कि सभी भाषा को महत्व देने की जरूरत है।

वक्ता के रूप में बीएड विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक सुशील कुमार सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस के ऐतिहासिक पक्षों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। दूसरे वक्ता प्रवीण कुमार ने भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता और भाषावाद पर चर्चा की और एक शोध पत्र प्रस्तुत किया। विषय स्ट्रेटजी एंड प्रॉब्लम्स एनकाउंटरड बाई टीचर्स इन इंप्लीमेंटिग मदर टंग इन मल्टीलिगुअल क्लासरूम था। इसमें इन्होंने भाषा एवं सांस्कृतिक विविधता वाले कक्षा-कक्ष में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया करते समय कौन -कौन सी समस्या आती है उसको विस्तार से बताकर उसका समाधान भी बताया। इस कार्यक्रम के समन्वयक बीएड विभाग के सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार सिंह थे। अतिथियों का स्वागत डॉ. बृजमोहन सिंह ने किया।

इस कार्यक्रम में वाद-विवाद और कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक मंडल के रूप में नवनीत प्रिय, प्रो. ईश्वर सिंह, आरिफ मोहम्मद सत्तार थे। वाद विवाद में प्रथम स्थान प्रिया कुमारी, द्वितीय पंकज कुमार तृतीय उजाला केसरी रहीं। इसी प्रकार कविता में प्रथम सौरभ झा, द्वितीय सर्वोत्तम कुमार और तृतीय रागनी रंजन रहीं। कार्यक्रम का संचालन स्मृति और अंकुर राज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक सह नोडल अधिकारी डॉ. राजेश रंजन पांडेय, डॉ. प्रियंवदा गौड़, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष सह पीआरओ डॉ.अमृतेंदु घोषाल, आरती कुमारी, सादात करीम, अभिषेक सिंह, राजेश रंजन, रितेश सिंह, पंकज कुमार, नगेंदर सिंह आदि सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों सहित, विद्यार्थी एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम.शमसुल इस्लाम ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए सभी को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी