चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा को लोजपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत, 27 को औरंगाबाद में होगी रैली

औरंगाबाद में 27 अगस्‍त को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान के ऐतिहासिक स्वागत की नेताओं व कार्यकर्ताओं ने योजना बनाई । नेताओं ने कहा कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे तो पार्टी को शीर्ष पर पहुंचने से कोई नहीं रोक पाएगा।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 08:05 AM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 08:05 AM (IST)
चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा को लोजपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत, 27 को औरंगाबाद में होगी रैली
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्‍यक्ष चिराग पासवान की तस्‍वीर।

ओबरा (औरंगाबाद), संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित संत पदारथ भवन में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर लोजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आशीर्वाद यात्रा को सफल व भव्‍य बनाने का संकल्‍प लिया गया। ओबरा विधानसभा के प्रत्याशी डा. प्रकाश चंद्रा ने बताया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होती है। अगर कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे तो पार्टी को शीर्ष पर पहुंचने से कोई नहीं रोक पाएगा। आज हम सभी आशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर यहां उपस्थित हुए हैं।

उन्‍होंने कहा कि आशीर्वाद यात्रा के दौरान हम सभी कार्यकर्ता मिलकर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान का ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। जिसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए कहा कि हम सभी मिलकर पार्टी को इतना सशक्त और मजबूत बनाएंगे कि आने वाला समय हम लोगों का रहेगा। सभी को कार्यक्रम का रूट चार्ट बता दिया गया है। बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से आशीर्वाद यात्रा को भव्य बनाने के लिए अपनी-अपनी राय को दिया।

बैठककी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र कुमार पासवान व संचालन डिहरा मुखिया जयकेश पासवान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोजपा जिला अध्यक्ष अनूप ठाकुर, ओबरा विधानसभा प्रत्याशी डा. प्रकाश चंद्रा, प्रदेश सचिव महेंद्र पासवान, कुटुंबा प्रत्याशी सरुण पासवान, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान एवं गया जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार रहे।

पासवान एकता मंच के प्रखंड अध्यक्ष जयकेश पासवान व लोजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश पासवान ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता मिलकर अपने क्षेत्र में चिराग पासवान के स्वागत के लिए पंचायत वार टीम बना दिया हैं। इस अवसर पर दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र पासवान, छात्र लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष धीरज पासवान, पूर्व सरपंच अशोक पासवान, उपेंद्र पासवान, रामजी पासवान, कृष्णा पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी