पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का बिहार के कैमूर के मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर में हुआ लाइव प्रसारण

भगवानपुर प्रखंड में स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा देश के 87 मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:22 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:25 AM (IST)
पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का बिहार के कैमूर के मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर में हुआ लाइव प्रसारण
मां मुंडेश्‍वरी मंदिर परिसर में लाइव प्रसारण के दौरान पीएम मोदी व श्रोतागण। जागरण फोटो।

भभुआ, जागरण संवाददाता। जिले के भगवानपुर प्रखंड में स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के कृषि एवं सहकारिता मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम के संबंध में जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के 87 मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

पीएम मोदी ने कहा

कार्यक्रम में पीएम ने केदारनाथ की प्राकृतिक व अन्य विशेषताओं पर प्रकाश डाला। पीएम ने कार्यक्रम के माध्यम से देश के लोगों व युवाओं से अपील करते हुए कहा कि पंचतत्व के संरक्षण को लेकर जागरूक हों। पीएम ने कहा कि हम सब एक ही तत्व के हैं। यह जाति धर्म सब बिग्रह है। जिससे बचने का प्रयास सभी लोगों को करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिन 87 मंदिरों के विकसित करने के लिए यह कार्यक्रम किया गया उसमें कैमूर जिले में स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर भी शामिल है। कार्यक्रम में सांसद छेदी पासवान, पूर्व मंत्री बृज किशोर सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, रिंकी रानी पांडेय, निरंजन राम, संतोष सिंह, अजय यादव, अनिल दुबे, शिल्लू तिवारी, सुजीत सिंह, चंद्रभान पटेल, निलेश सिंह, विनोद सिंह, संतोष खरवार, प्रेम प्रकाश पांडेय, देवलाल पासवान, डॉ. संतोष सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, कमलेश तिवारी, देवेंद्र सिंह के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम से पूर्व मंत्री ने मां मुंडेश्वरी की पूजा अर्चना की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने भी मां मुंडेश्वरी की पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम से जिले के लोगों में इस बात की उम्मीद जगी है कि अब मां मुंडेश्वरी मंदिर का विकास बेहतर तरीके से हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी