चैनपुर में मजे से चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने छापेमारी कर पांच कोशराब के साथ किया गिरफ्तार

पटना कंट्रोल रूम से यह सूचना मिली कि भभुआ चैनपुर मार्ग में बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे शराब पार्टी चल रही है। भभुआ पुलिस ने सूचना पर तत्काल छापेमारी की। वहां शराब पीने के बाद पांच लोग मुर्गा बनाने के लिए प्याज काट रहे थे।

By Sumita JaiswalEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:10 AM (IST)
चैनपुर में मजे से चल रही थी शराब पार्टी, पुलिस ने छापेमारी कर पांच कोशराब के साथ किया गिरफ्तार
पटना कंट्रोल रूम की सूचना पर चैनपुर थाना पुलिस ने की छापेमारी, सांकेतिक तस्‍वीर।

चैनपुर (भभुआ), संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के चैनपुर भभुआ मार्ग में शांति नेत्रालय से कुछ पहले बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे चेंबर पर चल रही पार्टी में शराब का सेवन करते पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं एक कार को जब्त कर लिया गया है। कार में से पुलिस के द्वारा शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार लोगों में राजेश कुमार पटेल पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह ग्राम सीओ थाना भभुआ, शशिकांत सिंह  उर्फ दारा सिंह पिता स्व. शिवजटी सिंह  ग्राम महेसुआ थाना भभुआ, शिवनारायण ङ्क्षबद पिता भिखारी ङ्क्षबद ग्राम केवा थाना चैनपुर, संतोष कुमार ङ्क्षसह पिता संक_ा सिंह  ग्राम भभुआ वार्ड संख्या एक थाना भभुआ, रामशरण मंडल पिता जय नारायण मंडल ग्राम भभुआ वार्ड संख्या 4 थाना भभुआ को गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि पटना कंट्रोल रूम से यह सूचना मिली कि भभुआ चैनपुर मार्ग में बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे एक चेंबर पर सफेद रंग की एक कार लगी है। जिसमें शराब रखी हुई है एवं उसमें से चार पांच व्यक्ति उतरकर शराब की बोतल लेकर चेंबर की तरफ गए हैं। सूचना पर तत्काल छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उक्त पांचों लोगों को मुर्गा बनाने के लिए प्याज काटते हुए पाया गया। पूछताछ के दौरान एवं जांच के दौरान उक्त लोगों के पास से 750 एमएल की एक शराब की बोतल बरामद हुई। जिसमें से सभी शराब उक्त लोगों के द्वारा सेवन कर लिया गया था। मात्र 100 एमएल बचा हुआ था। पूछताछ के दौरान दो लोगों के मुंह से शराब जैसी गंध भी आ रही थी। जानकारी लेने पर लोगों के द्वारा बताया गया कि मनोरंजन सिंह उर्फ पिंटू सिंह  पिता स्व. सत्य प्रकाश सिंह  उर्फ मोनू सिंह  ग्राम शेरपुर थाना चैनपुर के द्वारा इन लोगों को शराब की दो बोतल दी गई है। जिसमें एक इस्तेमाल किया गया है दूसरा मनोरंजन ङ्क्षसह के पास ही है इन्हें जानकारी नहीं है। जिसके बाद उक्त सभी लोगों को सड़क के किनारे खड़े सफेद रंग के कार के पास लाकर जांच पड़ताल की गई तो कार की पिछली सीट पर 375 एमएल की एक बोतल शराब बरामद की गई। जिस स्थल पर उक्त लोगों के द्वारा शराब की पार्टी मनाई जा रही थी वहां पर लगभग हजारों की संख्या में शराब इस्तेमाल किए जाने के बाद खाली बोतल फेंकी हुई मिली। उन्होंने बताया कि पांचों गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी