इंस्पायर अवार्ड में 50 फीसद से भी कम छात्र-छात्राओं का नामांकन, गया के निजी स्कूलों की रुचि नहीं
इंस्पायर अवार्ड 2020-21 में छात्रों के नामांकन की अंतिम तिथि विस्तारित 24 तक। बेलागंज डोभी फतेहपुर कोंच मोहड़ा मोहनपुर टिकारी एवं वजीरगंज में इंस्पायर अवार्ड में लक्ष्य से बच्चों की सबसे कम नामांकन। डीइओ ने संबंधित बीईओ से डीइओ ने मांगा स्पष्टीकरण।
गया, जागरण संवाददाता। विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार (Science and Technology Department, Govt of India) की ओर से इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम संचालित है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा छह से दशम तक छात्र-छात्रा अपने नवाचार विचारों को आनलाइन अपलोड करते हैं। विद्यार्थी अपने माडलों का प्रदर्शन करते है। इसमें चयनित प्रतिभागियों को प्रदर्श के सृजन के लिए दस हजार रुपये की राशि भी दी जाती है। लेकिन जिले में केवल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी ही इंस्पायर अवार्ड में नामांकन करा रहे है। निजी विद्यालय इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे निजी विद्यालय के छात्र-छात्रा अपने नये विचारों को प्रदर्शित करने से वंचित रह रहे है। उनके लिए शिक्षा विभाग की ओर से नामिनेशन के लिए 24 अक्टूबर तक तिथि विस्तारित की गई है।
कम नामिनेशन पर बीईओ से स्प्ष्टीकरण
जिला शिक्षा पदाधिकारी रामदेव राम ने कहा कि जिले के संबंधित निजी विद्यालयों से कक्षा छह से दशम तक के पांच-पांच छात्र-छात्राओं का नामिनेशन हो इसके लिए विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षक सहयोग प्रदान कर सकते हैं। डीइओ ने कहा कि जिले में बेलागंज, डोभी, फतेहपुर, कोंच, मोहड़ा, मोहनपुर, टिकारी एवं वजीरगंज प्रखंडों के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का लक्ष्य से कम इंस्पायर अवार्ड में नामांकन अबतक हुआ है। इसके लिए संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से तीन दिनों के अंडर स्पष्टीकरण की मांग की है। जिले में विद्यालयों की संख्या 1705 है। जिसमें विद्यालयवार 8525 लक्ष्य और 18 अक्टूबर तक 3609 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है।
इंस्पायर अवार्ड में गया से छात्रों का अबतक नोमिनेशन कराने वाले छात्रों की प्रखंडवार संख्या
प्रखंड का नाम - विद्यालय की संख्या छह से 12वीं तक - लक्ष्य विद्यालय - छात्र-छात्राओं का नामांकन वजीरगंज 96 480 35 फतेहपुर 89 445 112 टनकुप्पा 44 220 140 मोहनपुर 79 395 114 बाराचट्टी 52 260 199 बोधगया 63 315 147 नगर प्रखंड 48 240 209 नगर निगम उतरी 46 230 186 नगर निगम दक्षिणी 77 385 149 गुरारू 52 260 155 टेकारी 129 645 166 परैया 48 260 137 कोंच 75 375 93 शेरघाटी 41 205 195 खिजरसराय 135 675 234 अतरी 45 225 180 नीमचक बथानी 52 260 159 मानपुर 48 240 158 मोहड़ा 40 200 23 बेलागंज 91 455 62 आमस 39 195 74 गुरूआ 69 345 94 बाकेबाजार 51 255 235 इमामगंज 74 370 175 डोभी 61 305 53 डुमरिया 61 305 125